1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नसीरुद्दीन शाह ने किया खुलासा, कहा-'इस गंभीर बिमारी से गुजर रहा हूं, ठीक से सो भी नहीं पाता'

नसीरुद्दीन शाह ने किया खुलासा, कहा-'इस गंभीर बिमारी से गुजर रहा हूं, ठीक से सो भी नहीं पाता'

 Published : Mar 07, 2022 08:44 am IST,  Updated : Mar 07, 2022 08:44 am IST

नसीर ने कहा कि वह कोशिश करने पर भी चैन से नहीं रह पाते।

नसीरुद्दीन शाह - India TV Hindi
नसीरुद्दीन शाह  Image Source : INST/NASEERUDDIN49

Highlights

  • नसीरुद्दीन शाह ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें ओनोमैटोमेनिया नाम की बीमारी है
  • इस बीमारी में व्यक्ति किसी खास शब्द या वाक्य को दोहराता रहता है
  • नसीर ने कहा कि वह कोशिश करने पर भी वो चैन से नहीं रह पाते

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक नसीरुद्दीन शाह इन दिनों एक गंभीर बिमारी से जूझ रहे हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू  में किया। नसीरुद्दीन शाह ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें ओनोमैटोमेनिया नाम की बीमारी है। इस बीमारी में व्यक्ति किसी खास शब्द या वाक्य को दोहराता रहता है। नसीर ने कहा कि वह कोशिश करने पर भी वो चैन से नहीं रह पाते। 

नसीरुद्दीन शाह ने इटेरव्यू में बताया कि ,'मैं ओनोमैटोमेनिया नाम की बीमारी से जूझ रहा हूं। मैं मजाक नहीं कर रहा हूं। यह मेडिकल कंडिशन है। इसे आप डिक्शनरी में चेक कर सकते हैं।'

उन्होंने आगे बताया, 'ओनोमैटोमेनिया एक बीमारी है जिसमें आप बिना किसी कारण के किसी शब्द, वाक्य, कविता या भाषण को दोहराते रहते हैं। बस आप इसे सुनना पसंद करते हैं। मैं हर समय यह करता हूं इसलिए मैं कभी भी आराम से नहीं रहता। यहां तक कि जब मैं सो रहा होता हूं तब भी मैं ऐसे शब्द बोल रहा होता हूं जो मुझे पसंद हैं।'

नसीरुद्दीन शाह को हाल ही में शाहिद कपूर की बहन की शादी में देखा गया, जहां वह पत्नी रत्ना पाठक शाह के साथ पहुंचे थे। वर्कफ्रंट की बीत की जाए तो  नसीरुद्दीन शाह हाल ही में फिल्म ‘गहराइयां’ में नजर आए। इसमें उन्होंने दीपिका पादुकोण के पिता का रोल निभाया। इसके अलावा उनकी वेब सीरीज ‘कौन बनेगा शिखरवटी’ भी रिलीज हुई। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन