1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक गाना और 19 की उम्र में रातों-रात स्टार बन गई ये हसीना, फिर सालों के लिए हुई गायब, लौटी तो...

एक गाना और 19 की उम्र में रातों-रात स्टार बन गई ये हसीना, फिर सालों के लिए हुई गायब, लौटी तो...

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 22, 2025 02:45 pm IST,  Updated : Apr 22, 2025 02:45 pm IST

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं जो रातों-रात सेंसेशन बन गए। लेकिन, जितनी तेजी से ये लाइमलाइट में आए उतनी ही तेजी से कहीं खो भी गए। आज हम आपको ऐसी ही एक हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो महज 19 साल की उम्र में स्टार बन गई थी।

Shefali Jariwala- India TV Hindi
20 सालों में नहीं की कोई फिल्म Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में स्टारडम का मतलब है मेहनत के साथ-साथ किस्मत का भी साथ होना। इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार आए, जो अपने पहले ही प्रोजेक्ट के साथ हर तरफ छा गए, लेकिन इस पॉपुलैरिटी को कायम नहीं रख पाए। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो 19 साल की उम्र में ही स्टार बन गई वो भी एक गाने के जरिए। एक्ट्रेस ने अपने एक गाने के साथ दर्शकों के बीच धूम मचा दी और आज भी इसे सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गानों में से एक माना जाता है। लेकिन, ये अभिनेत्री अपने स्टारडम को कायम नहीं रख पाई।

कांटा लगा से रातों-रात मशहूर हो गई थीं शेफाली जरीवाला

ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला हैं। शेफाली जरीवाला ने साल 2002 में महज 19 साल की उम्र में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था। शेफाली ने एक म्यूजिक एल्बम में काम किया था, जिसमें 'कांटा लगा' गाना भी था। जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ, इसने दर्शकों के बीच सनसनी फैला दी। गाना रिलीज होते ही शेफाली रातों-रात स्टार बन गईं। हर कोई बस इस वायरल म्यूजिक वीडियो गर्ल के बारे में जानना चाहता था।

फिल्मों में भी किया काम

'कांटा लगा' गाने के बाद शेफाली ने कई टीवी शोज में काम किया और साथ ही साथ फिल्मों में भी नजर आईं। उन्होंने 'मुझसे शादी करोगी' (2004) और 'हुडुगारू' (2011) जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने फिल्मों में छोटी लेकिन यादगार भूमिकाएं निभाईं। इसके साथ ही उन्होंने टीवी पर भी अपना नाम बनाया। सालों बाद अभिनेत्री बिग बॉस 13 में नजर आईं थी, जो रियेलिटी शो के इतिहास का सबसे हिट सीजन रहा।

42 की उम्र में भी बेहद हसीन लगती हैं शेफाली जरीवाला

वह बूगी वूगी, नच बलिए 5 और नच बलिए 7 जैसे रियेलिटी शोज का भी हिस्सा रहीं। बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने के बाद उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई। शेफाली जरीवाला की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह से शादी की थी, लेकिन 2009 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद शेफाली ने 2014 में एक्टर पराग त्यागी से शादी कर ली। 42 साल की हो चुकीं शेफाली भले ही किसी फिल्म या टीवी शो में नजर नहीं आ रहीं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन