1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Adipurush Special Offer: खुशखबरी! नए डायलॉग्स के साथ अब 'आदिपुरुष' 150 रुपए में देखिए, जानिए कहां और कैसे

Adipurush Special Offer: खुशखबरी! नए डायलॉग्स के साथ अब 'आदिपुरुष' 150 रुपए में देखिए, जानिए कहां और कैसे

 Published : Jun 21, 2023 10:30 pm IST,  Updated : Jun 21, 2023 10:31 pm IST

टी-सीरीज की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमे 'आदिपुरुष' के मेकर्स दर्शकों के लिए खास ऑफर लेकर आए है। अब देखना ये होगा कि 'आदिपुरुष' के मेकर्स की ये रणनीति काम आती है या नहीं।

twitter- India TV Hindi
Adipurush Special Offer Image Source : TWITTER

‘आदिपुरुष’ फिल्म इस समय काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस फिल्म के रिलीज होते ही फैंस की सारी एक्साइटमेंट खत्म हो गई। इस फिल्म का काफी विरोध किया जा रहा है। इस फिल्म के वीएफएक्स के साथ-साथ कास्ट और डायलॉग्स को भी पसंद नहीं किया जा रहा है। इस फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर पर लोग जमकर भड़ास निकाल रहे हैं, जिसके बाद इस फिल्म के डायलॉग्स बदले गए। वही अब फिल्म के मेकर्स ने नया प्लान बनाया है और बहुत ही कम कीमत में टिकट दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि कहां और कैसे ‘आदिपुरुष’ की टिकट कम रेट में मिलेंगी। 

Kangana Ranaut ने की पीएम मोदी और एलन मस्क की तारीफ, फोटो शेयर कर लिखी ये बात

लोगों ने कर दिया ट्रोल

एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर इस फिल्म का विरोध किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ मेकर्स दर्शकों के लिए खास ऑफर लेकर आ रहे हैं। बता दें टी-सीरीज की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसमे लिखा है, सबसे सस्ती कीमत पर बड़ी स्क्रीन पर 3डी में महाकाव्य कहानी का अनुभव करें! टिकट 150/-* से शुरू। इस पोस्ट पर भी फैंस कमेंट की बारिश कर रहे हैं और इसे ट्रोल कर रहे हैं। एक ने कहा 150 क्या 15 में भी नहीं देखा। वहीं एक ने कहा फिर भी नहीं देखेंगे हम फिल्म। फर्स्ट इम्प्रेशन इज लास्ट इम्प्रेशन। अब देखना होगा कि मेकर्स की रणनीति काम आती है या नहीं। 

Adipurush के बदले डायलॉग, अब 'जलेगी तेरे बाप की नहीं ये बोलेंगे 'हनुमान जी'

इतनी हुई कमाई 

'आदिपुरुष' मूवी 16 जून को रिलीज हुई है। इसमें प्रभास ने प्रभु श्री राम, कृति सेनन ने जानकी, सैफ अली खान ने लंकेश, सनी सिंह ने लक्ष्मण और देवदत्त नागे ने बजरंगबली का रोल किया है। ये फिल्म पांच भाषा यानि हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई है। 'आदिपुरुष' ने पहले दिन सभी भाषाओं में 90 करोड़ के लगभाग कमाई की थी। वहीं फिल्म की कुल कमाई अब 247.90 करोड़ रुपए हो गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन