1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साइड रोल्स करते हुए काट दिए 5 साल, फिर स्टारकिड के हाथ लगी फिल्म, धड़ाधड़ हिट देकर कूट दिए 400 करोड़

साइड रोल्स करते हुए काट दिए 5 साल, फिर स्टारकिड के हाथ लगी फिल्म, धड़ाधड़ हिट देकर कूट दिए 400 करोड़

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 16, 2024 06:10 am IST,  Updated : Nov 16, 2024 06:10 am IST

बॉलीवुड स्टार आदित्य रॉय कपूर के जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने बधाई दी है। आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड के ऐसे स्टारकिड हैं जिन्होंने अपनी दम पर शोहरत हासिल की है। लीड फिल्म से पहले करीब 5 साल तक साइड रोल करते रहे थे।

Aditya Roy Kapoor- India TV Hindi
आदित्य रॉय कपूर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर आदित्य रॉय कपूर को बॉलीवुड सितारों समेत फैन्स ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी है। आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड के ऐसे स्टारकिड रहे हैं जिन्होंने 5 साल तक छोटे किरदारों में एक्टिंग के गुण सीखे। लेकिन मौका मिलते ही हीरो बनकर धड़ाधड़ 2 सुपरहिट फिल्में दे डालीं और 400 करोड़ रुपये कूट दिए। आदित्य रॉय कपूर के 39वें जन्मदिन पर जानते हैं उनके करियर की कहानी। 

स्टारकिड होने के बाद भी 5 साल घिसी ऐड़ियां

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन के देवर और फिल्मी परिवार के स्टारकिड आदित्य रॉय कपूर का जन्म 16 नवंबर 1985 को मुंबई में हुआ था। आदित्य रॉय कपूर ने जीडी समानी मेमोरियल स्कूल मुंबई से पढ़ाई की और सेंट एंड्री कॉलेज से ग्रेजुएशन कर नौकरी करने लगे। बतौर वीडियो जॉकी के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाले आदित्य रॉय कपूर का एक्टिंग में मन लगने लगा। इसके बाद आदित्य रॉय कपूर ने 2009 में फिल्मों में साइड रोल्स के जरिए एक्टिंग के गुण सीखने शुरू कर दिए। 2009 में आई फिल्म लंदन ड्रीम्स (London Dreams) से आदित्य रॉय कपूर ने करियर की शुरुआत की थी। सलमान खान और अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर ने लीड रोल निभाया। इसके बाद 2010 में अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय की फिल्म एक्शन रीप्ले में भी छोटा लेकिन दमदार रोल किया। 

5 साल घिसी ऐड़ियां फिर बने स्टार

करीब 5 साल तक छोटे किरदारों को निभाने के बाद आदित्य रॉय कपूर को मौका मिला और हीरो बन गए। साल 2013 में आई फिल्म 'आशिकी-2' में बतौर हीरो काम किया और बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया। इस फिल्म ने अच्छी कमाई की और 107 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर डाला। बतौर हीरो पहली ही फिल्म से आदित्य रॉय कपूर का करियर आसमान छूने लगा। इसके बाद इसी साल 2013 में आई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में भी आदित्य रॉय कपूर ने लीड रोल किया। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। आदित्य रॉय कपूर ने 2013 में ही 2 फिल्मों के जरिए 400 करोड़ रुपयों की कमाई अपनी फिल्म के प्रोड्यूसर को करा डाली। इसके बाद आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड के स्टार बन गए। अब आदित्य रॉय कपूर अपने अब तक के करियर में 22 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। आदित्य रॉय कपूर के जन्मदिन पर फैन्स ने उन्हें बधाई दी है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन