बॉलीवुड हीरोइन कृति सैनन के बीते कुछ समय से किस्तम के सितारे बुलंदियों पर हैं। लगातार 3 फिल्में हिट देने के बाद कृति अब चौथे की तैयारी हैं। हिट की हैट्रिक के बाद कृति की फिल्म कॉकटेल 2 भी रिलीज कि लिए तैयार है और 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अब देखना होगा कि क्या कृति सैनन लगातार चौथी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट करा सकती हैं।
बॉक्स ऑपिस पर हिट रहीं पिछली तीनों फिल्में
कृति सैनन ने अपने करियर में 28 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और खूब तारीफें बटोरी हैं। लेकिन बीते कुछ समय से कृति बॉक्स ऑफिस का लकी चार्म बन गई हैं। कृति की पिछली फिल्म 'तेरे इश्क में' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में धनुष ने कृति के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस किया था। डायरेक्टर आनंद एल राय की ये फिल्म कमाई के मामले में हिट रही थी और मेकर्स को मोटी कमाई कराने में सफल रही थी। इससे पहले कृति की फिल्म दो पत्ती रिलीज हुई थी जो काफी पसंद की गई थी। साल 2024 में आई फिल्म द क्रू भी लोगों ने खूब देखी थी और 100 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही थी।
कॉकटेल 2 पर लगी फैन्स की निगाहें
बता दें कि डायरेक्टर होमी अडजानिया ने साल 2012 में फिल्म कॉकटेल बनाई थी। इस फिल्म में सैफ अली खान, डायना पेंटी और दीपिका पादुकोण ने लीज रोल निभाया था। फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी और सुपरहिट रही थी। इसके 13 साल बाद अब इसी फिल्म का अगला पार्ट बनाया जा रहा है जो 19 जून को रिलीज होने वाली है। इस पार्ट में शाहिद कपूर के साथ कृति सैनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल्स में नजर आने वाली हैं। इसकी शूटिंग भी पूरी हो गई है और फिल्म के सेट से तस्वीरें भी खूब वायरल रही थीं। अब कृति सैनन की ये फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। साथ ही कृति के फैन्स भी कॉकटेल 2 का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म कृति की हिट फिल्मों का सफर जारी रखती है या फिर ब्रेक लगाती है। फिल्म की कहानी लव रंजन ने लिखी है जो प्यार का पंचनामा जैसी फिल्मों की कहानियां लिख चुके हैं और खुद ही एक दिग्गज डायरेक्टर हैं।
ये भी पढ़ें- जासूसी और सस्पेंस में धुरंधर की भी मास्टर है ये फिल्म, IMDB पर मिली है 7.6 रेटिंग, सुशांत सिंह ने निभाया था लीड रोल'