1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कटरीना-रश्मिका के बाद अब ये बॅालीवुड एक्ट्रेस बनीं Deepfake वीडियो का शिकार, आवाज से हुई छेड़छाड़

कटरीना-रश्मिका के बाद अब ये बॅालीवुड एक्ट्रेस बनीं Deepfake वीडियो का शिकार, आवाज से हुई छेड़छाड़

 Published : Dec 06, 2023 09:38 am IST,  Updated : Dec 06, 2023 09:38 am IST

बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर कई एक्ट्रेसेज डीपफेक वीडियो का शिकार हो रही हैं। इस लिस्ट में कटरीना-रश्मिका और आलिया भट्ट समेत कई एक्ट्रेसेज के नाम शामिल हैं। वहीं अब हाल ही में बाॅलीवुड की ये एक्ट्रेस भी डीपफेक का शिकार हुई हैं।

Priyanka Chopra - India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा हुई डीपफेक वीडियो का शिकार Image Source : DESIGN

इंटरनेट की दुनिया में सोशल मीडिया में इस समय देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आपने इस वीडियो को देखा होगा तो शायद आपने भी यही सोचा होगा कि यह प्रियंका चोपड़ा हैं लेकिन ऐसा नहीं है। यह प्रियंका चोपड़ा का एक डीपफेक वीडियो है यानी यह एक फर्जी वीडियो है। इस वीडियो को एडिट करके तैयार किया गया है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में इस तरह के वीडियो को डीपफेक वीडियो कहा जाता है।इससे पहले इसका शिकार आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और काजोल जैसी बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेज हो चुकी हैं। 

प्रियंका चोपड़ा बनी डीपफेक वीडियो का शिकार

प्रियंका चोपड़ा के वायरल डीपफेक वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह ब्रांड प्रमोशन करती हुईं नजर आ रही हैं। हालांकि इस मॉर्फ्ड वीडियो में प्रियंका के चेहरे से नहीं बल्कि उनकी आवाज के साथ छेड़छाड़ हुई है। एक्ट्रेस की आवाज को AI की मदद से बदल दिया गया है। इतना ही नहीं, इस फेक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपनी सालाना इनकम भी बताते हुए नजर आ रही हैं। वह कहती हैं, 'मेरा नाम प्रियंका चोपड़ा है। मैं एक एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर हूं। साल 2023 में मैंने 1000 लाख रुपए कमाए हैं। फिल्म्स और गानों के अलावा मैंने कई प्रोजेक्ट्स में भी इन्वेस्ट किया है।' इन सब के अलावा भी प्रियंका को इस फेक वीडियो में काफी कुछ कहते हुए सुना जा सकता है। हालांकि, जब आप प्रियंका चोपड़ा की इस वीडियो को ध्यान से देखेंगे, तो आपको उनका लिपसिंक-आवाज से बिल्कुल अलग दिखाई देगा। क्योंकि ये फेक वीडियो है।

Priyanka Chopra
Image Source : DESIGNप्रियंका चोपड़ा हुई डीपफेक वीडियो का शिकार

AI के इस्तेमाल से बढ़े Deepfake Video के मामले

आपको बता दें कि Deepfake कोई नई टेक्नोलॉजी नहीं है। हालांकि इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने और AI टूल का एक्सेस बढ़ने के बाद अब Deepfake वीडियो तेजी से सामने आ रहे हैं।इससे पहले रश्मिका मंदाना का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बेहद ही डीप नेक टी-शर्ट में दिखाई दे रही थीं। इसके बाद कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और काजोल भी इसका शिकार बनी थीं।  

ये भी पढ़ें:

टीवी का ये एक्टर बना हत्यारा, गोली मारकर बेरहमी से शख्स की हत्या करने के जुर्म में पुलिस ने किया गिरफ्तार

 लंबे समय बाद साथ में हंसता-खिलखिलाता दिखा बच्चन परिवार, दरार की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या-अभिषेक ने साथ में दिए पोज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन