1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अहान-अनीत की 'सैयारा' को हुए एक साल, ब्लॉकबस्टर फिल्म की पहली सालगिरह पर फिर मिले कृष-वाणी, मेकर्स ने दिखाई झलक

अहान-अनीत की 'सैयारा' को हुए एक साल, ब्लॉकबस्टर फिल्म की पहली सालगिरह पर फिर मिले कृष-वाणी, मेकर्स ने दिखाई झलक

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 18, 2026 08:01 pm IST,  Updated : Jul 18, 2026 08:01 pm IST

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर 'सैयारा' को रिलीज हुए आज एक साल हो गए हैं। इस मौके पर सैयारा के निर्माताओं ने कृष और वाणी के फैंस को एक जबरदस्त तोहफा दिया है। इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए यश राज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया।

ahaan panday- India TV Hindi
अहान पांडे, अनीत पड्डा। Image Source : INSTAGRAM/@YRF

यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी म्यूजिकल ड्रामा 'सैयारा' पिछले साल इसी दिन यानी 18 जुलाई को रिलीज हुई थी। इस हिसाब से आज इस फिल्म की पहली सालगिरह है। इस फिल्म से अहान पांडे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और लीड एक्ट्रेस के तौर पर ये अनीत पड्डा की भी पहली फिल्म थी, जिस पर दर्शकों ने इतना प्यार लुटाया कि देखते ही देखते इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 570 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके सबको चौंका दिया। वहीं अहान पांडे और अनीत पड्डा अपनी पहली ही परफॉर्मेंस से अहान पांडे रातों-रात स्टार बन गए। अब इस फिल्म के एक साल पूरे होने के मौके पर निर्माताओं ने फैंस को जबरदस्त तोहफा दिया है।

'सैयारा' की पहली सालगिरह

फिल्म की पहली सालगिरह के मौके पर यशराज फिल्म्स ने कृष और वाणी के फैंस को खास तोहफा पेश किया गया है। मेकर्स ने सैयारा के एक साल होने पर एक एक्सक्लूसिव 2-डिस्क कलेक्टर एडिशन LP लॉन्च किया है। अहान पांडे और अनीत पड्डा 'सैयारा' का एक साल पूरा होने का जश्न मनाने लंदन के वेम्बली स्टेडियम गए, जहां उन्होंने कलेक्टर एडिशन विनाइल LP लॉन्च की। यह पैकेज फैन्स और म्यूजिक लवर्स को फिल्म के म्यूजिकल सफर को फिर से जीने का मौका देने के लिए डिजाइन किया गया है।

वेम्बली पहुंचे अहान और अनीत

इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए यश राज फ़िल्म्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें लिखा था, 'सैयारा का एक साल। वेम्बली में वाणी और कृष। ऐसा लगता है जैसे यह किस्मत में लिखा था। सैयारा को अपने दिलों में जगह देने के लिए धन्यवाद। यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। सैयारा के उन सभी फ़ैन्स के लिए जिन्होंने हमारे म्यूज़िक, हमारी आवाजों और हमारे डायलॉग्स को पसंद किया, अब आप एक्सक्लूसिव 2-डिस्क कलेक्टर एडिशन LP ले सकते हैं, जिसमें खास यादगार चीजें शामिल हैं। यह हमारा एक हिस्सा है। आपके लिए। हमेशा के लिए। लिमिटेड एडिशन। आज रिलीज़ हो रहा है। अब दुनिया भर में उपलब्ध है।'

बॉक्स ऑफ़िस पर 'सैयारा'

अहान पांडे और अनीट पड्डा स्टारर 'सैयारा' को दर्शकों, खासकर युवाओं से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी 'सैयारा' 2025 की सबसे चौंकाने वाली सक्सेस स्टोरीज में से एक बन गई। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस म्यूज़िकल रोमांस फिल्म ने दुनियाभर में 570 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके सबको चौंका दिया। वहीं अब अहान और अनीत की आने वाली फिल्मों की बात करें तो अली अब्बास जफर की एक अनटाइटल्ड रोमांटिक-एक्शन फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ के लीड रोल में होने की चर्चा है। वहीं अनीत, 'शक्ति शालिनी' में नजर आएंगी, जिससे हाल ही में अनीत का लुक वायरल हुआ था। वायरल तस्वीरों और वीडियो में अनीत किसी स्कूल गर्ल के लुक में नजर आई थीं।

ये भी पढ़ेंः 2019 की एक शॉर्ट फिल्म से चुराई गई 'सैयारा' की कहानी, YRF पर लगे गंभीर आरोप, एक्टर बोले- मेरी मेहनत और सपनों को छीन लिया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन