1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिहार के विधायक जी की बेटी, बनी जॉन अब्राहम की हीरोइन, अब थाई हाई स्लिट स्कर्ट में दिखाया ग्लैमरस अवतार

बिहार के विधायक जी की बेटी, बनी जॉन अब्राहम की हीरोइन, अब थाई हाई स्लिट स्कर्ट में दिखाया ग्लैमरस अवतार

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 09, 2025 10:33 am IST,  Updated : Jul 09, 2025 10:33 am IST

बॉलीवुड में शर्मा सिस्टर्स नाम से मशहूर नेहा शर्मा और आयशा शर्मा अक्सर अपने बोल्ड अवतार को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बीच आयशा शर्मा एक बार फिर अपने ग्लैमरस लुक को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अपने हालिया लुक से फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है।

Aisha Sharma- India TV Hindi
आयशा शर्मा। Image Source : INSTAGRAM

आयशा शर्मा एक बार फिर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम का पारा हाई करती नजर आईं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो देखते ही देखते चर्चा में आ गया। आयशा अक्सर अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही करती नजर आईं। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक येलो ड्रेस में मिरर के सामने पोज करती नजर आ रही हैं। आयशा ने एक थाई हाई स्लिट स्कर्ट और हॉल्टरनेक टॉप पहना है, जिसमें वह अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करती दिखीं। एक्ट्रेस का ये वीडियो अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यूजर भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

आयशा शर्मा के लेटेस्ट वीडियो ने बटोरी सुर्खियां

इस वीडियो को शेयर करते हुए आयशा ने कैप्शन में लिखा- 'बिल्कुल वैसा ही सॉफ्ट जैसा मैं आज महसूस करना चाहती थी। फिट चेक।' वीडियो में एक्ट्रेस तैयार होते हुए एक्सप्रेशन्स के साथ खेलती दिखीं। इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'आपको देखकर मैं ख्यालों में खो गया। बिलकुल किसी एंजल की तरह।' एक ने लिखा- 'बहुत ही गॉर्जियस और खूबसूरत।' एक और यूजर लिखता है - 'वर्ल्ड वॉर करवा कर मानेगी।' वहीं कई यूजर रेड हार्ट इमोजी और फायर इमोजी के साथ आयशा के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते दिखे।

पहले भी दिखा चुकी हैं फैशन का जलवा

ये पहली बार नहीं है जब आयशा ने अपने जबरदस्त और बोल्ड अंदाज से सुर्खियां बटोरी हों। इससे पहले भी अभिनेत्री कई बार अपने लुक्स से इंटरनेट का पारा बढ़ा चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ मिरर सेल्फी शेयर की थीं,जिसमें वह स्ट्रेपलेस पाउडर ब्लू मिनी ड्रेस में नजर आईं, जिसे उन्होंने नी लेंथ बूट्स के साथ पेयर किया था।

आयशा शर्मा का डेब्यू

पिता की राजनीतिक विरासत को छोड़ कर आयशा शर्मा ने 2018 में एक्शन-थ्रिलर 'सत्यमेव जयते' से बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार जॉन अब्राहम लीड रोल में थे। जॉन और आयशा के अलावा इस फिल्म में मनोज बाजपेयी भी अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म में आयशा ने जॉन की लेडी लव की भूमिका से खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन इतने जबरदस्त डेब्यू के बाद भी फिल्मी दुनिया में उनकी किस्मत खास नहीं रही। फिलहाल आयशा मॉडलिंग की दुनिया में भी एक्टिव हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी मॉडलिंग के साथ ही की थी और कई ब्रांड्स का चेहरा भी रहीं।

बिहार के भागलपुर की रहने वाली हैं शर्मा सिस्टर्स

बता दें, आयशा शर्मा बिहार के भागलपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता अजीत शर्मा भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और बहन नेहा शर्मा बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। आयशा ने अपनी बहन नेहा के कदमों का पीछा करते हुए बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। वह अक्सर अपने ग्लैमसर लुक को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। आयशा, बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन