Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट या ऐश्वर्या राय? जब रैम्प पर निकलीं बॉलीवुड की दो हसीनाएं, इठलाती-बलखाती हीरोइनों को देखते रहे लोग

आलिया भट्ट या ऐश्वर्या राय? जब रैम्प पर निकलीं बॉलीवुड की दो हसीनाएं, इठलाती-बलखाती हीरोइनों को देखते रहे लोग

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : Sep 24, 2024 07:59 am IST, Updated : Sep 24, 2024 08:03 am IST

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय दोनों ही पेरिस फैशन वीक में जलवे बिखेरने पहुंची हैं। आलिया और ऐश्वर्या राय दोनों ही पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक करती नजर आईं। दोनों का स्टाइलिश अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।

Aishwarya Rai, Alia Bhatt- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM ऐश्वर्या राय और आलिया भट्ट।

पेरिस फैशन वीक 2024 का आगाज हो गया है। एक बार फिर स्टाइलिश डीवाज रैंप पर अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरती नजर आ रही हैं। इस साल भारत से दो हसीनाएं इसका हिस्सा बनी हैं। हर साल की तरह ब्यूटी पेजेंट विजेता ऐश्वर्या राय अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत रही हैं, वहीं दूसरी और बॉलीवुड की स्टालिश डीवा आलिया भट्ट भी रैंप पर अपने चार्म का जादू चलाती दिखीं। दोनों बिल्कुल जुदा अंदाज में नजर आईं। जहां ऐश्वर्या का ग्रेसफुल अवतार फिर दिखा, वहीं आलिया हमेशा की तरह क्यूट लुक में दिखीं। इनकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। रैंप पर दोनों ही पूरे जोश के साथ वॉक करती नजर आ रही हैं।   

ऐश्वर्या का फिर दिखा चार्म

ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक 2024 में रैंप वॉक करके एक बार फिर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उनका लुक हर बार की तरह काफी यूनिक रहा। उन्होंने रेड सैटिन फिनिश बलून मैक्सी ड्रेस कैरी की थी। इसमें एक बड़ी ट्रेल भी जुड़ी हुई थी। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने रेड बोल्ड लिप्स और फ्रिजी ओपन हेयरस्टाइल को चुका। इन लुक में ऐश्वर्या किसी स्टार डीवा से कम नहीं लगीं। रैंप पर लोग उन्हें एक टक देखते रहे गए। पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उन्होंने वॉक की और फिर बीच मंच पर लोगों को नमस्कार किया। विदेशी मंच पर वो कभी भी नमस्ते कहने से नहीं चूकतीं। जैसे ही ऐश्वर्या मंच पर आईं, मानों लोगों की सांसे थम गईं। इसकी झलक आप वीडियो में देख सकते हैं। 

यहां देखें वीडियो

कुछ ऐसा था आलिया का लुक

बात करें आलिया भट्ट की तो वो भी काफी स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। सिल्वर मेटेलिक क्रॉसेट टॉप में आलिया भट्ट भी कमाल की लगीं। इस टॉप को उन्होंने ब्लैक फ्लेयर्ड पैंट्स के साथ कैरी किया। उनका ये लुक काफी स्टाइलिश था। इस उन्होंने मिनिमल मकअप और वेवी बालों के साथ कैरी किया। आलिया काफी क्यूट दिखीं। मेट गाला के बाद अब पेरिस फैशन वीक में उन्होंने लोगों का दिल जीता। लोगों को उनका ये अंदाज भी भा गया और लोगों ने कहा कि वो हमेशा कि तरह इस बार भी क्यूट लग रही हैं। आलिया की वॉक की भी खूब तारीफें हो रही हैं। लोगों का कहना है कि वो किसी विदेशी मॉडल से कम नहीं लग रही हैं। 

यहां देखें वीडियो

ग्रुप वॉक में भी निखरीं भारतीय हसीनाएं

बता दें, ऐश्वर्या राय सालों से इस फैशन शो का हिस्सा बनती रही हैं, लेकिन आलिया भट्ट के लिए ये अभी नया है। दोनों ही लॉरियल की मॉडल के रूप में नजर आईं। इन्हें एक साथ भी रैंप पर वॉक करते देखा गया। पूरे ग्रुप के बीच हाथ में गुलाब लिए दोनों काफी इंप्रेसिव दिखीं।

ये भी पढ़ें: डीवा बनीं ऐश्वर्या तो बेटी भी नहीं रही पीछे, गोल्डन जैकेट और हाई बूट्स में आराध्या ने मां संग दिए ग्लैमरस पोज

 ऐश्वर्या राय के साथ आराध्या ने भी की मॉडल वाली वॉक, पेरिस फैशन वीक में हुई मां-बेटी की स्टाइलिश एंट्री

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement