1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Salman Khan के साथ एक फ्रेम में नजर आईं Aishwarya Rai, तस्वीर देख क्रेजी हो गए फैंस

Salman Khan के साथ एक फ्रेम में नजर आईं Aishwarya Rai, तस्वीर देख क्रेजी हो गए फैंस

 Published : Apr 03, 2023 12:27 pm IST,  Updated : Apr 03, 2023 12:27 pm IST

Salman Khan and Aishwarya Rai: सलमान खान और ऐश्वर्या राय के विवाद से कौन अनजान है। सालों से इन दोनों स्टार्स को एक साथ नहीं देखा गया। लेकिन हाल ही में हुए 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' का लॉन्च इवेंट में दोनों एक फ्रेम में क्लिक हुए।

Aishwarya Rai Bachchan, NMACC, Salman Khan- India TV Hindi
Aishwarya Rai Bachchan, NMACC, Salman Khan Image Source : INSTAGRAM_VIRALBHAYANI

Salman Khan Aishwarya Rai Bachchan Pics: बॉलीवुड के सितारों के बीच सालों साल चलने वाले झगड़े उनके फैंस से भी छिपे नहीं रहते। ऐसा ही एक विवाद है सलमान खान और ऐश्वर्या राय का, इस जोड़ी ने एक समय बॉलीवुड को कई सुपरहिट्स दीं, लेकिन अब ये दोनों सालों साल से साथ नजर नहीं आए। ऐसे में हाल ही में मुंबई में हुए 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' (NMACC) के लॉन्च इवेंट में ये दो सितारे एक ही फ्रेम में कैद हुए, यह तस्वीर देखकर दोनों के फैंस क्रेजी हो गए हैं और ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 

कैमरे से अनजान ऐश्वर्या 

दरअसल दो दिन तक चले अंबानी फैमिली के इस ग्रैंड इवेंट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई स्टार्स शामिल हुए। जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जहां आलिया और रश्मिका डांस, वरुण धवन का KISS चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच सलमान खान और ऐश्वर्या राय की एक तस्वीर ने लोगों को हैरत में डाल दिया। लेकिन आपको बता दें कि इस तस्वीर के क्लिक होते समय ऐश्वर्या कैमरे से पूरी तरह अनजान हैं। देखिए ये तस्वीर...

 

सलमान और ऐश्वर्या की तस्वीर ने मचाया बवाल 

यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। तस्वीर की बात करें तो इसमें शाहरुख खान और सलमान खान को नीता अंबानी, टिम हॉलैंड और जेंडाया कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। लेकिन इसी बीच फ्रेम में ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी अराध्या बच्चन के साथ गुजरती हुई दिख रही हैं। हालांकि आ रही हैं। लेकिन ऐश्वर्या का चेहरा यहां नजर नहीं आ रहा, वहीं आराध्या का साइड फेस दिख रहा है। लेकिन फैंस ने इस धोखे से ही सही साथ में आई तस्वीर को हाथों हाथ लिया। अब लोग दोनों के सुपरहिट गानों और फिल्मों को याद करते हुए कमेंट कर रहे हैं।  एक यूजर ने लिखा,  "सलमान और ऐश्वर्या एक फ्रेम में।" वहीं एक और ने लिखा, "सलमान और ऐश्वर्या सालों बाद एक फ्रेम में दिखे।"

साउथ के सुपरस्टार 'Leo' थलापति विजय ने मारी इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहला पोस्ट किया शेयर

आपको बता दें कि एक समय था जब बी टाउन से ऐश्वर्या राय और सलमान खान के रिलेशनशिप की खबरें आती रहती थीं। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला, समय गुजरने पर दोनों के बीच दरार बढ़ती गई और बाद में ऐश्वर्या ने अभिषेक के साथ शादी की। 

रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग जान्हवी कपूर पहुंचीं मंदिर, ट्रेडिशनल लुक में Video वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन