1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दुल्हन बनीं श्लोका मेहता को एक टक निहारते रह गए थे आकाश अंबानी, चेहरे के हर एक्प्रेशन से लगे सुपर एक्साइटेड

दुल्हन बनीं श्लोका मेहता को एक टक निहारते रह गए थे आकाश अंबानी, चेहरे के हर एक्प्रेशन से लगे सुपर एक्साइटेड

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 24, 2024 02:21 pm IST,  Updated : Jul 25, 2024 08:53 am IST

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आकाश अंबानी हद से ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और उनका ये एक्साइटमेंट श्लोका के लिए है।

Akash Ambani Shloka mehta- India TV Hindi
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता। Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी शानदार अंदाज में हुई। 15 जुलाई को शादी के सभी कार्यक्रम संपन्न हो गए। शादी के फंक्शन खत्म होने के बाद भी इनकी शादी की चर्चा खत्म नहीं हो रही है। शादी के फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। अंबानी परिवार के बाकी सदस्य भी सुर्खियों में लगातार बने हुए हैं। इनके कपड़ों से लेकर इनके डांस पर लोगों की नजर है। इसी बीच आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों ही इस वीडियो में काफी क्यूट लग रहे हैं। ये वीडियो आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी का है। सामने आए इस वीडियो में आकाश के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं और ब्राइडल लुक में वो श्लोका मेहता को देखकर काफी ज्यादा उत्साहित दिख रहे हैं। 

आकाश ने श्लोका को देख दिए ऐसे एक्सप्रेशन्स

सामने आए हालिया वीडियो में आप श्लोका मेहता की ब्राइडल एंट्री देख सकते हैं। श्लोका मेहता बेहद खूबसूरत लहंगा पहने फूलों की चादर के नीचे चलते हुए आ रही हैं। दूर खड़े आकाश अंबानी उन्हें देख रहे हैं। श्लोका मेहता की खूबसूरती को देख वो मंत्रमुग्ध हो जाते हैं और उन्हें एक टक देखते रह जाते हैं। निहारते-निहारते उनका मुंह भी खुला का खुला रह जाता है। वो श्लोका मेहता की ओर इशारा कर के उन्हें अपने पास जल्दी आने के लिए कहते हैं। वो एक्साइटमेंट में चिल्लाते भी नजर आते हैं। आकाश अंबानी के हर एक एक्सप्रेशन्स काफी ज्यादा क्यूट हैं। आकाश अंबानी को उत्साहित देख श्लोका शर्माती हैं। इसके बाद दोनों एक साथ मंच पर जयमाल के लिए नजर आते हैं, जहां आकाश श्लोका को गले लगाते हैं और प्यार से गालों पर किस करते हैं। इस दौरान मां नीता अंबानी के अलावा परिवार के बाकी सदस्य भी मंच पर ही मौजूद रहते हैं। 

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की केमिस्ट्री देख लोगों का कहना है कि इनके आगे कोई बॉलीवुड स्टार भी नहीं टिक सकता। दोनों ही एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और उनका प्यार भी इसमें साफ देखने को मिल रहा है। कई लोग श्लोका को सबसे लकी महिला बता रहे हैं। वहीं कई लोग ऐसे हैं जो आकाश को काफी एक्स्प्रेसिव बता रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'आकाश श्लोका को लेकर ऑबसेस्ड हैं।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'वह छोटे बच्चे की तरह खुश था, उसने दूल्हे को अपनी शादी में ऐसा व्यवहार करते कभी नहीं देखा, यह निस्संदेह प्यारा है।'

कब हुई थी आकाश और श्लोका की शादी

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता बचपन के दोस्त थे। दोनों की यही दोस्ती प्यार में बदल गई। 9 मार्च, 2019 को मुंबई में दोनों ने शादी की। अनंत और राधिका अंबानी की तरह ही इनकी शादी भी काफी चर्चा में रही थी। ग्रैंड और रॉयल अंदाज में दोनों ने सात फेरे लिए थे। हीरा कारोबारी रसेल और मोना मेहता की बेटी श्लोका मेहता और आकाश अंबानी आज भी प्यार में नजर आते हैं। आकाश अपनी पत्नी का ख्याल रखने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। दोनों दो क्यूट बच्चों के पेरेंट्स हैं। श्लोका अंबानी और आकाश अंबानी के बेटे का नाम पृथ्वी है और उनकी बेटी का नाम वेदा है। दोनों ही बच्चे काफी क्यूट हैं और अनंत-राधिका की शादी में इनके वीडियो भी काफी छाए रहे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन