1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खत्म हुआ इंतजार, रिलीज के लिए तैयार है अक्षय कुमार की भूत बंगला का पहला गाना, शेयर किया टीजर

खत्म हुआ इंतजार, रिलीज के लिए तैयार है अक्षय कुमार की भूत बंगला का पहला गाना, शेयर किया टीजर

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 25, 2026 06:47 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 06:47 pm IST

भूत बंगला का पहला गाना 'रामजी आके भला करेंगे' का टीजर रिलीज हो गया है। ये गाना शुक्रवार को वीडियो समेत रिलीज किया जाएगा।

Akshay Kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार Image Source : INSTAGRAM@ZEEMUSICCOMPANY

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इससे पहले फिल्म का पहला गाना भी रिलीज होने वाला है। शुक्रवार को रिलीज होने वाले फिल्म पहले गाने का टीजर भी रिलीज हो गया है। हालांकि पूरा गाना शुक्रवार 26 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। अक्षय कुमार ने खुद इस गाने का टीजर शेयर कर ये जानकारी दी है। अक्षय कुमार ने 26 फरवरी को रिलीज होने वाले गाने 'राम जी आके भला करेंगे' का एक छोटा सा टीज़र शेयर किया है। इस छोटे से टीज़र ने फिल्म के रिलीज से पहले ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।

अक्षय कुमार ने शेयर की झलकियां

इंस्टाग्राम पर क्लिप पोस्ट करते हुए अक्षय ने लिखा, 'मैं अपने भूतों के साथ तैयार हूं... क्या आप तैयार हैं? रामजी आके भला करेंगे का टीजर अब रिलीज हो गया है। गाना कल रिलीज होगा! भूत बंगला 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में।'  एक यूजर ने लिखा, 'अक्षय कुमार सर को सलाम, कॉमेडी किंग वापस आ गए हैं!" वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "चार्टबस्टर गाना आ रहा है।' अन्य प्रतिक्रियाओं में शामिल थे, 'ओजी वापस आ गए हैं,' 'अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी लंबे समय बाद,' और 'इंतजार नहीं कर सकते।'

10 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज की तारीख पहले 15 मई थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। भूत बंगला अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन के लगभग 16 साल बाद पुनर्मिलन का प्रतीक है। दोनों ने आखिरी बार 2010 की फिल्म खट्टा मीठा में साथ काम किया था। आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और दिग्गज अभिनेता असरानी सहित कई दमदार कलाकार हैं। फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की एक शाखा बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत किया है। इसका निर्माण अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने किया है। बता दें कि फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है जो इससे पहले अक्षय कुमार संग कई बार इतिहास रच चुके हैं। भारत में भी हॉरर कॉमेडी को लीड करने वाली फिल्म भूलभुलैया भी प्रियदर्शन ने ही बनाई थी। 

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी की इजराइल यात्रा पर बजी 90 साल पुरानी धुन, देशभर की मॉर्निंग अलॉर्म थी कभी ये रेडियो ट्यून

मुश्किल में उलझी द केरला स्टोरी 2 की रिलीज डेट? हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, 27 फरवरी को रिलीज होनी थी मूवी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन