1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हेरा फेरी 3 कब आ रही है? अक्षय कुमार ने फिल्म पर दिया बड़ा अपडेट, फैंस को लगेगा झटका

हेरा फेरी 3 कब आ रही है? अक्षय कुमार ने फिल्म पर दिया बड़ा अपडेट, फैंस को लगेगा झटका

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 18, 2026 12:08 pm IST,  Updated : Apr 18, 2026 12:08 pm IST

अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर लेटेस्ट अपडेट साझा करते हुए बताया कि फिलहाल फिल्म का निर्माण कार्य रुका हुआ है और इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह फिल्म 2000 में आई क्लासिक फिल्म 'हेरा फेरी' का तीसरा भाग है।

hera pheri 3- India TV Hindi
हेरा फेरी 3 पर अक्षय कुमार ने दिया अपडेट Image Source : YOUTUBE/SHEMAROO COMEDY

अक्षय कुमार अब अपनी हालिया रिलीज हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'भूत बंगला' की रिलीज के बाद अब अक्षय कुमार के फैंस बहुचर्चित फिल्म 'हेरा फेरी 3' का इंतजार कर रहे हैं। 2025 में 'हेरा फेरी 3' का ऐलान किया था, जो 2000 में रिलीज हुई क्लासिक कल्ट कॉमेडी 'हेरा फेरी' का तीसरा भाग है। हालांकि, जब से फिल्म का ऐलान हुआ है, इसे लेकर बैक टू बैक कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है। पहले परेश रावल ने ऐलान किया कि वह अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और फिर ये फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई। अब अक्षय कुमार ने खुद 'हेरा फेरी 3' पर बड़ा अपडेट दिया है।

हेरा फेरी 3 पर क्या बोले अक्षय कुमार?

अक्षय कुमार ने शुभांकर मिश्रा से बातचीत में 'हेरा फेरी 3' पर बड़ा अपडेट दिया। इस दौरान सुपरस्टार ने कुछ ऐसा कहा, जो उन दर्शकों को निराश कर सकता है जो हेरा फेरी 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अक्षय ने कहा - 'हेरा फेरी 3 तो फिलहाल अभी नहीं बन रही है।' ये सुनते ही शुभांकर मिश्रा ने अक्षय कुमार से इसकी वजह पूछी तो सुपरस्टार ने कहा- 'मुझे खुद झटका लगा था। कोई बात नहीं, वेलकम बना ली। थोड़ा कुछ मंत्र पढ़ना पड़ेगा कि सब ठीक हो जाए। अगले साल तो ये नहीं होने वाला है।'

बहुत सारी समस्याएं हैं- अक्षय कुमार

अक्षय कुमार अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं - 'अभी एक साल तक नहीं, उसके बहुत सारे इश्यू हैं। ऐसा नहीं है कि हम तीनों (परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार खुद) साथ नहीं हैं। हम सभी 'वेलकम टू द जंगल' में साथ हैं। कुछ-कुछ चीजें होती हैं जो मैं कैमरा पर नहीं बोल सकता। बहुत सारी चीजें, एग्रीमेंट्स हैं, जिससे परियोजना पीछे चली जाती है।'

कॉन्ट्रोवर्सी में घिरी हेरा फेरी 3

जिन लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि कल्ट क्लासिक फिल्म 'हेरा फेरी' के मेकर्स ने जनवरी 2025 में इसके तीसरे भाग, 'हेरा फेरी 3' की घोषणा की थी। हालांकि, परेश रावल के फिल्म से बाहर होने के बाद फिल्म विवादों में घिर गई और बाद में साउथ के एक निर्माता और फिरोज नाडियाडवाला के बीच फिल्म के कॉपीराइट स्वामित्व को लेकर कानूनी विवाद भी हुआ। लेकिन, परेश रावल ने जुलाई 2025 में इस हिट फिल्म में वापसी की पुष्टि की। फिल्म में मूल तिकड़ी अक्षय कुमार, अक्षय, परेश रावल और सुनील शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़ेंः तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद वीर पहाड़िया ने किया मूव ऑन? मिस्ट्री गर्ल संग दिखे एक्टर, लोग बोले- 'इतनी जल्दी'

आशिकी' फेम राहुल रॉय का इतना बदला हुलिया, पहचाना हुआ मुश्किल, वीडियो हुआ वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन