1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गायत्री मंत्र के जरिए अक्षय कुमार ने की नए साल की शुरुआत, देखें वीडियो

गायत्री मंत्र के जरिए अक्षय कुमार ने की नए साल की शुरुआत, देखें वीडियो

 Published : Jan 01, 2022 11:26 am IST,  Updated : Jan 01, 2022 11:26 am IST

नए साल पर अक्षय कुमार ने गायत्री मंत्र का जाप करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

Akshay Kumar- India TV Hindi
गायत्री मंत्र के जरिए अक्षय कुमार ने की नए साल की शुरुआत, देखें वीडियो Image Source : INSTAGRAM/AKSHAY KUMAR

Highlights

  • अक्षय ने गायत्री मंत्र का जाप से साल की शुरुआत की।
  • अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आए थे।

अक्षय कुमार ने आध्यात्मिक तरीके से नए साल का स्वागत किया। मालदीव में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे अभिनेता 2022 के पहले दिन का स्वागत करने के लिए जल्दी उठे और गायत्री मंत्र पढ़कर नए साल का वेलकम किया।

जल्दी उठने के लिए जाने जाने वाले, अक्षय ने गायत्री मंत्र का जाप करते हुए 2022 के पहले सूर्योदय से साल की शुरुआत की। अक्षय ने वीडियो को कैप्शन दिया था। "नया साल और वही मैं। सुबह उठा और अपने पुराने दोस्त सूरज को नमस्कार किया और अपने 2022 की शुरुआत कोविड को छोड़कर सभी सकारात्मक चीजों की कामना की। सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना की। नववर्ष की शुभकामना!"

हाल ही में अक्षय कुमार को सारा अली खान और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में देखा गया था। एक अभिनेता के रूप में, अक्षय कुमार ने साझा किया कि वह अपने और अपने साथी कलाकारों के बीच उम्र के अंतर के बारे में कभी नहीं सोचते हैं।

उन्होंने पीटीआई से कहा था, "मुझे इसके बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। इस तरह की चीजें सिर्फ यहां के लोग ही सोच सकते हैं। ऐसा कहीं और नहीं होता। चाहे वह हॉलीवुड फिल्में हों या दुनिया के किसी भी हिस्से की कोई अन्य फिल्म। इस प्रकार की सोच यही के लोग ऐसा सोचते हैं।"

2022 में, अक्षय कुमार के पास पाइपलाइन में फिल्मों की एक लंबी लिस्ट है। इन फिल्मों में अभिनेता ऐतिहासिक ड्रामा 'पृथ्वीराज', एक्शन एंटरटेनर 'बच्चन पांडे' और फैमिली ड्रामा 'रक्षा बंधन' में नजर आएंगे। अक्षय कुमार की 'राम सेतु', 'गोरखा', 'ओएमजी 2' और 'सिंड्रेला' भी पाइप लाइन में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन