1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर खान की बायोपिक में उनका रोल निभाएंगे अक्षय कुमार? बेबो ने जताई अजीबोगरीब इच्छा

करीना कपूर खान की बायोपिक में उनका रोल निभाएंगे अक्षय कुमार? बेबो ने जताई अजीबोगरीब इच्छा

 Published : Nov 21, 2023 07:41 pm IST,  Updated : Nov 21, 2023 07:41 pm IST

करीना कपूर खान अपने बेबाक जवाबों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी बायोपिक के बारे में बात की और अक्षय कुमार के लीड रोल निभाने की बात कही। पूरी खबर जानने के लिए पढ़िए ये खबर...

Akshay Kumar- India TV Hindi
Akshay Kumar Image Source : X

नई दिल्लीः करीना कपूर खान बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं, वह अपनी फिल्मों के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनके डेब्यू से लेकर और शादी और उनके बच्चे सभी के बारे में उनके फैंस जानना चाहते हैं। ऐसे में करीना कपूर की बायोपिक उनके फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज हो सकता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में यह कहा है कि वह चाहती हैं कि उनकी बायोपिक में लीड किरदार अक्षय कुमार निभाएं। 

जानिए क्या है इस अजीब ख्वाहिश का सच 

हाल ही में एक इंटरव्यू में उनसे उस अभिनेता के बारे में पूछा गया जिसे उनकी बायोपिक में उनका किरदार निभाना चाहिए। जवाब में बेबो ने तुरंत अक्षय कुमार का नाम ले लिया। आइए जानें कि इस बयान के पीछे का सच क्या है, तो आपको बता दें कि इंटरव्यू के एक सेगमेंट में करीना को सिर्फ झूठ बोलना था, जिसमें बायोपिक के स्टार का नाम पूछने पर उन्होंने अक्षय कुमार का नाम लिया है।  

और भी दिए मजेदार जवाब

आपको बता दें कि डर्टी मैगजीन को दिए गए इस इंटरव्यू में करीना कपूर 'रॉन्ग आंसर ओनली' नामक राउंड में हिस्सा लेती हैं। जिसमें बायोपिक के सवाल के बाद उनसे सवाल पूछा गया कि किस सेलिब्रिटी को उनके घर पर एक फ्रेम वाले पोस्टर में जगह मिलेगी। जिस पर, उसने कहा, "यह वास्तव में एक टॉस अप है। निक जोनास या रणवीर सिंह।" जब उनसे पूछा गया कि उनके रेफ्रिजरेटर में हमेशा क्या रहेगा। वह मुस्कुराई और बोली, "बोटोक्स।"

करीना कपूर और अक्षय कुमार ने दीं कई हिट फिल्में 

आपको बता दें कि अक्षय कुमार और करीना कपूर ने एक साथ कई फिल्में की हैं। दोनों ने 'एतराज', 'अजनबी',  'दोस्ती',  'बेवफा', 'कमब्ख्त इश्क', 'तलाश',  'टशन', 'गब्बर' और 'गुड न्यूज' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। हर फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। 

इसे भी पढ़ेंः

डंकी ड्रॉप 2 का हुआ दमदार ऐलान; शाहरुख खान का हाथ थामे दिखीं तापसी पन्नू, जानिए कब रिलीज होगा 'लुट पुट गया'

अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा की सबसे क्यूट तस्वीरें आई सामने, देखिए कहां झुक जाते हैं 'पुष्पा' स्टार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन