1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय खन्ना ने महाफ्लॉप फिल्म से किया था डेब्यू, फिर डूबते करियर को तिनके का सहारा बनी थी बॉर्डर, छोटे रोल से ही मचाई थी तबाही

अक्षय खन्ना ने महाफ्लॉप फिल्म से किया था डेब्यू, फिर डूबते करियर को तिनके का सहारा बनी थी बॉर्डर, छोटे रोल से ही मचाई थी तबाही

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Dec 17, 2025 08:53 am IST,  Updated : Dec 17, 2025 08:53 am IST

अक्षय खन्ना के करियर में बॉर्डर फिल्म एक मील का पत्थर साबित हुई थी। अक्षय की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही थी।

Akshaye Khanna- India TV Hindi
अक्षय खन्ना Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB

बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म धुरंधर का जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला है। साथ ही इस फिल्म ने अक्षय खन्ना को एक बार फिर तारीफों के पटल पर ला दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय खन्ना की डेब्यू फिल्म महाफ्लॉप रही थी। इसके बाद फिल्म बॉर्डर ने उन्हें एक्टिंग की दुनिया का स्टार बनाया था। अब  बॉर्डर-2 का टीजर भी हाल ही में रिलीज हो गया है। इस खास मौके पर हम जानते हैं अक्षय खन्ना और बॉर्डर फिल्म की कहानी जिसने उन्हें फिल्मी दुनिया में पहचान दिलाई है। 

महाफ्लॉप रही थी डेब्यू फिल्म

अक्षय खन्ना के पिता विनोद खन्ना भी बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे हैं। पिता के चलते अक्षय ने भी शानदार फिल्म से डेब्यू किया। इतना ही नहीं विनोद खन्ना ने भी इस फिल्म में काम किया था। फिल्म का नाम था 'हिमालय पुत्र' और ये रिलीज हुई थी 1997 में। फिल्म को पंकज पाराशर ने डायरेक्ट किया था और इसमें विनोद खन्ना के साथ हेमा मालिनी ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म की कहानी एसीपी सूरज खन्ना की थी जो विनोद खन्ना ने प्ले किया था। विनोद और हेमा मालिनी के बीच प्यार होता है और दोनों साथ में रहने लगते हैं। लेकिन थोड़े समय बाद दोनों के रास्ते अलग हो जाते हैं लेकिन विनोद खन्ना को ये पता नहीं रहता कि हेमा मालिनी प्रेग्नेंट हैं। हेमा अलग होकर हिमायल चली जाती हैं और वहीं अक्षय खन्ना को जन्म देती हैं। यहां पर रहते हुए अक्षय अपने पिता से नफरत करने लगते हैं और उन्हें मां और बच्चे को छोड़ने के लिए दोषी मानते हैं। बाद में दोनों की मलाकात भी होती है और अचानक भेद खुल जाता है। अक्षय खन्ना ने इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और ये फिल्म महाफ्लॉप साबित हुई थी। 4 करोड़ 25 लाख रुपयों में बनी ये फिल्म 6 करोड़ रुपयों की कमाई में ही सिमट गई थी और फ्लॉप रही थी। इस फिल्म के फ्लॉप होते ही अक्षय खन्ना का डेब्यू भी बुरी तरह पिट गया था। 

बॉर्डर फिल्म ने बनाया स्टार

अक्षय खन्ना का करियर डेब्यू फिल्म फ्लॉप होने के बाद हिचकोले खाने लगा था। इसके बाद अक्षय ने 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' से अपनी एक्टिग को नई धार दी। हालांकि बॉर्डर ने अक्षय के करियर में चार चांद लगाए और उनके किरदार ने खूब तारीफें बटोरी। इसी फिल्म ने उन्हें स्टार भी बना दिया। इसके बाद अक्षय खन्ना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में कई सुपरहिट रहीं और अक्षय बॉलीवुड स्टार बन गए। अब तक 46 से ज्यादा फिल्मों और किरदारों में कमाल कर चुके अक्षय खन्ना बीते करीब 1 दशक तक बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए। इसके पीछे की एक बड़ी वजह रही उनके बाल झड़ना जिसने उनके कॉन्फिडेंस को काफी हद तक झकझोर दिया था। हालांकि अब अक्षय ने धमाकेदार वापसी की है और धुरंधर के साथ छावा जैसी फिल्मों में कमाल का अभिनय कर खूब तारीफें बटोरी हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन