1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चमकती आंखों और बड़ी जटाओं के पीछे छिपा है सुपरस्टार का चेहरा, पूरा बॉलीवुड मानता है एक्टिंग का लोहा, पहचान पाए क्या?

चमकती आंखों और बड़ी जटाओं के पीछे छिपा है सुपरस्टार का चेहरा, पूरा बॉलीवुड मानता है एक्टिंग का लोहा, पहचान पाए क्या?

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 30, 2025 01:50 pm IST,  Updated : Sep 30, 2025 01:50 pm IST

इस तस्वीर में नजर आ रहे एक्टर को क्या आप पहचान पाए? चमकती आखें और बड़े घने बाल वाला ये एक्टर फिल्मों का सुपरस्टार है और इसकी एक्टिंग का लोहा पूरा बॉलीवुड मानता है।

mahakali- India TV Hindi
अक्षय खन्ना। Image Source : PRASANTHVARMAOFFICIAL/INSTAGRAM

फिल्म निर्माता प्रशांत वर्मा ने मंगलवार को अपनी आगामी तेलुगु फिल्म 'महाकाली' से अभिनेता अक्षय खन्ना का पहला लुक जारी किया। इस पोस्टर में अक्षय एक रहस्यमयी और शक्तिशाली अवतार में नजर आ रहे हैं, जहां उन्हें पहचानना तक मुश्किल है। वे फिल्म में ‘असुरगुरु शुक्राचार्य’ की अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म अक्षय खन्ना की तेलुगु सिनेमा में पहली एंट्री है। इससे पहले उन्हें लक्ष्मण उटेकर की ऐतिहासिक एक्शन फिल्म ‘छावा’ में देखा गया था, जहां उन्होंने मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका निभाई थी और उनके साथ विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे।

सामने आया पोस्ट

निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर अक्षय का फर्स्ट लुक साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'देवताओं की छाया में विद्रोह की सबसे प्रखर ज्वाला उठी। महाकाली से शाश्वत ‘असुरगुरु शुक्राचार्य’ के रूप में रहस्यमयी अक्षय खन्ना को प्रस्तुत करते हैं।' इस पोस्ट को अब तक 30 हजार से ज्यादा लाइक्स और सैकड़ों प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं।

यहां देखें पोस्ट

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

जैसे ही पोस्टर सामने आया, सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई लोगों ने अक्षय खन्ना के लुक की तुलना अमिताभ बच्चन के 'कल्कि 2898 ईस्वी' में निभाए गए किरदार अश्वत्थामा से की। एक यूजर ने लिखा, 'अश्वत्थामा लुक अमिताभ बच्चन,' वहीं दूसरे ने टिप्पणी की, 'मुझे लगा अश्वत्थामा भी कुछ ऐसे ही दिखते हैं।' एक और शख्स ने लिखा, 'ये तो पहचान में ही नहीं आ रहे?' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'कौन कहेगा कि ये अक्षय हैं।'

फिल्म 'महाकाली' का परिचय

'महाकाली' एक तेलुगु भाषा की पौराणिक फैंटेसी फिल्म है, जिसका निर्माण रिवाज रमेश दुग्गल ने किया है। फिल्म को प्रशांत वर्मा ने लिखा है और पूजा अपर्णा कोल्लुरु इसका निर्देशन कर रही हैं। यह फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) का हिस्सा है, जिसमें पहले से ही कई बहुचर्चित फिल्में शामिल हैं जैसे ऋषभ शेट्टी की ‘हनु मान’, ‘जय हनुमान’, दसारी कल्याण की ‘अधीरा’ और मोक्षग्ना तेजा अभिनीत एक आगामी अनाम फिल्म। 'महाकाली' में अक्षय खन्ना की एंट्री PVCU को और अधिक विस्तार देने वाली है और दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता पहले से ही काफी बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें:  फराह खान ने किया दीपिका को अनफॉलो? अनबन की चर्चाओं के बीच सामने आया पूरा सच

प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार दिखीं कैटरीना कैफ, देवर की पार्टी में बिखेरा नूर, चेहरे पर दिखी चमक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन