1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कान्स डेब्यू के बाद अब स्पेन पहुंचीं आलिया भट्ट, BFF की शादी में लगाए चार-चांद, बोहो वाइव से लूटी लाइमलाइट

कान्स डेब्यू के बाद अब स्पेन पहुंचीं आलिया भट्ट, BFF की शादी में लगाए चार-चांद, बोहो वाइव से लूटी लाइमलाइट

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 27, 2025 10:49 am IST,  Updated : May 27, 2025 10:49 am IST

आलिया भट्ट बीते दिनों अपने कान्स डेब्यू को लेकर सुर्खियों में छाई रहीं। अपने लुक से आलिया ने फैंस को इंप्रेस किया। कान्स डेब्यू के बाद अब आलिया अपनी BFF की शादी के लिए स्पेन पहुंच गई हैं।

Alia Bhatt- India TV Hindi
दोस्त की शादी में पहुंचीं आलिया भट्ट। Image Source : X

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपने डेब्यू से सभी को इंप्रेस करेन के बाद आलिया भट्ट अपनी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए स्पेन पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस की सबसे अच्छी दोस्त तान्या साहा गुप्ता अपने बॉयफ्रेंड डेविड एंजेलोव से शादी कर रही हैं और आलिया इसमें शामिल होने का मौका कैसे छोड़ सकती थीं। ऐसे में अभिनेत्री भी अपनी दोस्त की खुशी में शामिल होने स्पेन पहुंच गईं और इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खासतौर पर आलिया का फ्यूजन लुक खूब तारीफें बटोर रहा है।

दोस्त की शादी में पहुंचीं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट अपनी गर्ल गैंग के साथ खास पलों को एंजॉय करने का मौका कभी नहीं छोड़तीं और जब बात दोस्त की शादी की हो तो वह भला कैसे पीछे रह सकती थीं। कान्स में अपने शानदार डेब्यू के बाद आलिया अपनी दोस्त की शादी में शामिल हुईं। इस दौरान उनका लुक देखने लायक था। आलिया भट्ट ने लहंगे के साथ बैंडाना और सन ग्लाससेस लगाया था और फैंस उनके इस लुक के दीवाने हो गए। इस दौरान आलिया की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर भी उनके साथ नजर आईं।

दोस्त की शादी में आलिया ने बिखेरी बोहो-चिक वाइब्स

शादी के एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ह रहा है, जिसमें आलिया ने मल्टी-कलर्ड कलीदार लहंगा और मस्टर्ड येलो ब्लाउज पहना हुआ है। उन्होंने इस आउटफिट को पर्पल बैंडाना और डार्क सनग्लासेस के साथ कम्प्लीट किया और बोहो-चिक वाइब्स बिखेरी! वहीं आकांक्षा रंजन कपूर वीडियो में पर्पल लहंगे में नजर आईं।

फैंस को पसंद आया आलिया का लुक

फैंस ने आलिया की अपनी बेस्टीज के साथ बॉन्डिंग की तारीफ की। एक नेटिजंस ने टिप्पणी की, "वह बहुत भाग्यशाली हैं कि वह अभी भी अपनी स्कूल फ्रेंड्स के साथ मजबूत रिश्ता बनाए हुए हैं।" जबकि एक अन्य ने लिखा, "वह यहां बहुत खुश और प्यारी लग रही हैं। ये लहंगा उन पर बहुत जंच रहा है।" एक्ट्रेस के लुक्स पर यूजर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

आलिया भट्ट ने कान्स में लूटी लाइमलाइट

इससे पहले आलिया ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में भी अपने लुक से तारीफें बटोरीं। आलिया ने स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले बेज गाउन में डेब्यू किया, जिसमें सफेद रंग के फूलों की सजावट थी। वहीं कान्स की क्लोजिंग सेरेमनी में आलिया ने गूची की क्रिस्टल से बनी साड़ी पहनी, जिसे खूब पसंद किया गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन