1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राहा के बाद क्या आने वाला है नन्हा मेहमान? आलिया भट्ट बोलीं- पहले ही सोच लिया बेटे का नाम...अभी नहीं बताऊंगी

राहा के बाद क्या आने वाला है नन्हा मेहमान? आलिया भट्ट बोलीं- पहले ही सोच लिया बेटे का नाम...अभी नहीं बताऊंगी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 07, 2025 01:19 pm IST,  Updated : Mar 07, 2025 01:19 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बेटे के नाम के बारे में बात कर रही हैं, लेकिन नाम छिपा भी रही हैं। इसे देखने के बाद लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

Alia Bhatt - India TV Hindi
आलिया भट्ट। Image Source : INSTAGRAM

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दो साल पहले पेरेंट्स बने थे। 6 नवंबर 2022 उनके घर क्यूट सी राहा का जन्म हुआ था। अब दोनों के दूसरे बेबी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आलिया भट्ट ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कुछ ऐसी बातें कहीं कि लोग अब दूसरे बेबी की प्लानिंग को लेकर बातें करने लगे हैं। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि जल्द ही दूसरा बेबी आने वाला है। आलिया भट्ट ने इस बातचीत के दौरान राहा के जन्म और उसके नामकरण को लेकर कई खुलासे किए। इसी बीच वो कुछ ऐसा बोल गईं कि लोगों को लगने लगा है कि अब एक और नन्हे मेहमान की बारी है।

कहां से शुरू हुई चर्चा

आलिया भट्ट हाल ही में जय शेट्टी के पॉडकास्ट में नजर आईं। उन्होंने बताया कि राहा कपूर के जन्म से पहले ही लड़के और लड़की दोनों का नाम सोच लिया था। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने उन्हें बेटी के लिए राहा नाम सुझाया था और ये उन्हें एक बार में ही पसंद भी आ गया था। इससे पहले उन्होंने कई और नाम भी चुने थे, लेकिन इस नाम के सामने आने के बाद उन पर विचार नहीं किया गया।  आलिया भट्ट ने इस पॉडकास्ट पर राहा नाम चुनने के पीछे की पूरी कहानी सुनाई। एक्ट्रेस ने बताया कि बेटी के नाम से पहले ही उन्होंने बेटे के नाम चुन लिए थे। ये भी कहा कि राहा से पहले उन्हें लड़के का नाम काफी ज्यादा पसंद आया था। 

पहले से कर रहे थे तैयारियां

इस बातचीत के दौरान आलिया भट्ट कहती हैं, 'मुझे लगता है, तब मैं और रणबीर हम दोनों ही एक उत्सुक माता-पिता की तरह इस बारे में पूछा करते थे। हमारा एक फैमिली ग्रुप है, सभी परिवार के सदस्यों से लड़के और लड़कियों के नाम सुझाने के लिए कहा करते थे। हम बेटे और बेटी दोनों को लेकर तैयार थे। हमने एक लड़की का नाम और एक लड़के का नाम चुन लिया था। कई लड़कों के नाम और कई लड़कियों के नाम थे। हमें एक लड़के का नाम बहुत पसंद आया था। हमने सोचा कि ये नाम लड़के के लिए बहुत प्यारा है जो कि मैं अभी रिवील नहीं कर सकती। और फिर हम लड़की के नाम पर विचार करने लगे।' 

यहां देखें वीडियो

ऐसे तय हुआ नाम

उन्होंने आगे बताया कि इसी बीच नीतू कपूर ने राहा नाम सजेस्ट किया और वो सभी को एक बार में भा गया। आलिया ने कहा, 'और फिर मेरी सास, रणबीर की मां ने कहा कि राहा नाम के बारे में क्या ख्याल है? अगर कभी लड़का हुआ तो उसके साथ भी ये अच्छा लगेगा। लड़का और लड़की दोनों के लिए ये वाकाई बहुत अच्छा था। उन्होंने कई और नाम भी सुझाए, लेकिन रणबीर और मुझे राहा नाम पसंद आ गया था। ऐसे में हमारे पास दो नाम हो गए थे और हम तैयार हो गए थे कि अब चाहे लड़का हो या लड़की नाम रेडी हैं।'

लोग लगा रहे अटकलें

लड़के के नाम को छिपाने की वजह से ही लोग अनुमान लगा रहे हैं कि अब आलिया को बेटे का इंतजार है और वो एक कंप्लीट फैमिली चाहती। यही वजह है कि वो नाम अभी उजागर नहीं कर रही हैं। कई लोगों ने ये तक सोच लिया कि वो अपने सेकेंड बेबी का नाम वही रखेंगी जिसे उन्होंने रिवील नहीं किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में दिखेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन