कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कपल ने फरवरी में फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। दोनों ने एक प्यारी सी तस्वीर के साथ फैंस को बताया कि वह जल्दी ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। यूं तो कियारा-सिद्धार्थ को उनकी जिंदगी के नए चैप्टर के लिए अब तक हजारों बधाईयां मिल चुकी हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कपल को आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं दीं। लेकिन, कभी सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर चुकीं आलिया भट्ट ने एक प्यारे से तोहफे के साथ उनकी खुशी को और बढ़ा दिया है। जी हां आलिया भट्ट ने मॉम-टू-बी कियारा आडवाणी को एक प्यारा सा तोहफा भेजा है, जिसकी झलक कियारा ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है।
आलिया भट्ट ने कियारा आडवाणी को भेजा तोहफा
कियारा आडवाणी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया भट्ट के भेजे गिफ्ट की झलक शेयर की और कैप्शन में उन्हें 'थैंक यू' कहा है। आलिया ने कियारा को अपने सस्टेनेबल बेबी क्लोदिंग ब्रांड 'एडामामा' के कुछ न्यूबॉर्न बेबी के कपड़े भेजे हैं, जिनकी तस्वीर कियारा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है और बताया कि उन्हें आलिया का भेजा ये गिफ्ट कितना पसंद आया है। कियारा ने गिफ्ट की पिक्चर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- 'थैंक यू मामा आलिया भट्ट।'
आलिया ने कियारा के लिए लिखा नोट
आलिया ने इस गिफ्ट के साथ कियारा के लिए एक प्यारा सा नोट भी भेजा, जिसमें लिखा- 'प्यारी कियारा, जैसे कि आप इस नए और खूबसूरत चरण में कदम रख रही हैं, मैं आपको ढेर सारा प्यार भेज रही हूं। मुझे पता है कि ये सफर कितना खूबसूरत है और थका देने वाला भी हो सकता है, इसलिए मैंने आपके लिए एक आरामदायक छोटी सी चीज तैयार की है। इसे बहुत सारे प्यार और केयर के साथ बनाया गया है। इसका आनंद लें। आपको ढेर सारा प्यार, आलिया।'
आलिया भट्ट-कियारा आडवाणी के अपकमिंग प्रोजेक्ट
आलिया और कियारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो आलिया इस साल स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ भी हैं। इस फिल्म में आलिया एक जासूस के रोल में नजर आएंगी। वहीं कियारा आखिरी बार साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ 'गेम चेंजर' में नजर आई थीं। वहीं दोनों अभिनेत्रियां इस साल अपने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 डेब्यू को लेकर भी सुर्खियों में रहीं। आलिया और कियारा दोनों ने इस बार कियारा में अपने लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं।