1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्टार-स्टडेड हैलोवीन पार्टी में हुआ धमाल, आलिया भट्ट से दीपिका पादुकोण का दिखा अतरंगी अवतार, लाइमलाइट चुरा ले गईं अंबानी लेडीज

स्टार-स्टडेड हैलोवीन पार्टी में हुआ धमाल, आलिया भट्ट से दीपिका पादुकोण का दिखा अतरंगी अवतार, लाइमलाइट चुरा ले गईं अंबानी लेडीज

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 01, 2025 08:54 am IST,  Updated : Nov 01, 2025 08:54 am IST

स्टार-स्टडेड हैलोवीन पार्टी में सितारों ने अपने अतंरगी अवतार से धूम मचा दी। इस धमाल के बीच अंबानी लेडीज छाई रहीं। लोगों को उनका अंदाज भा गया। इस पार्टी की झलक ऑरी ने साझा की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग भर-भर कर रिएक्शन दे रहे हैं।

Alia deepika nita ambani- India TV Hindi
आलिया भट्टा, दीपिका पादुकोड़ और नीता अंबानी। Image Source : ORRY/INSTAGRAM

इस साल का हैलोवीन बॉलीवुड के लिए किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से कम नहीं रहा। सोशल मीडिया स्टार ऑरी ने हैलोवीन पार्टी का वीडियो शेयर करते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। मुंबई में आयोजित इस ग्रैंड पार्टी में बी-टाउन के लगभग सभी बड़े सितारे शामिल हुए। आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, आर्यन खान, नीता अंबानी, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता तक, सभी ने अपने अनोखे कॉस्ट्यूम्स से सबका ध्यान खींचा। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सितारों के अतरंगे अंदाज को देखते नहीं थक रहे।

ऑरी ने दिखाई अतरंगी झलक

वीडियो की शुरुआत खुद ऑरी से होती है, जो डिज्नी की लिटिल मरमेड के प्यारे किरदार सेबेस्टियन केकड़े के रूप में नजर आते हैं। उनके रेड कॉस्ट्यूम और शरारती एक्सप्रेशंस ने सोशल मीडिया पर खूब हंसी और तारीफें बटोरीं। इसके बाद एंट्री होती है नीता अंबानी की, जो ब्रेकफास्ट एट टिफनीज की आइकॉनिक ऑड्रे हेपबर्न के रूप में पार्टी में आईं। उनकी क्लासिक ब्लैक ऑफ-शोल्डर ड्रेस, डायमंड टियारा और विंटेज हेयरस्टाइल ने सभी को हैरान कर दिया। सभी मेहमानों में उनकी एलिगेंस और ग्रेस की सबसे ज्यादा चर्चा रही।

यहां देखें वीडियो

ऐसे सजे थे बॉलीवुड सितारे

आलिया भट्ट ने टॉम्ब रेडर की लारा क्रॉफ्ट से प्रेरित लुक चुना। उन्होंने काली टी-शर्ट, शॉर्ट्स, बेल्ट और ब्रेडेड बालों के साथ अपने एक्शन अवतार से फैंस को चौंका दिया। वहीं दीपिका पादुकोण ने इस खास मौके पर अपनी आने वाली फिल्म की लेडी सिंघम पोशाक को रिपीट किया, जिससे उन्होंने एक पावरफुल और दमदार लुक पेश किया। हमेशा की तरह रणवीर सिंह ने अपनी एंट्री को यादगार बना दिया। वह पूरे डेडपूल गेटअप में आए। लाल और काले कॉस्ट्यूम में रणवीर का एनर्जी-फुल एटीट्यूड पार्टी का हाइलाइट बन गया।

कैसा था आकाश और श्लोका का लुक

हालांकि ऑरी ने मजाक में उन्हें स्पाइडर-मैन समझ लिया। वहीं आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने द एडम्स फैमिली के गोमेज और मोर्टिसिया एडम्स का लुक अपनाया, जिससे उन्होंने एक क्लासी और थोड़ा डार्क टच जोड़ा। सबसे ज्यादा चर्चा आर्यन खान की रही, जो आमतौर पर पार्टियों से दूर रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने हॉलीवुड फिल्म ब्रोकेबैक माउंटेन के किरदार जेक गिलेनहॉल की स्टाइल में एंट्री ली। उनका यह सटल लेकिन इंटेंस लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया।

नीता अंबानी ने खींचा सबका ध्यान

ऑरी ने वीडियो के कैप्शन में अपने फॉलोअर्स से पूछा कि रात का बेस्ट कॉस्ट्यूम किसका रहा। कमेंट सेक्शन में स्टार्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। अनन्या पांडे ने लिखा, 'नीता आंटी जीत गई!' जबकि खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर दोनों ने नीता अंबानी को रात की क्वीन बताया। एक फैन ने लिखा, 'यह 2025 की सबसे बेहतरीन रील थी।'

जामनगर में फिर से ग्लैमर की बरसात

हैलोवीन पार्टी के बाद भी बॉलीवुड का उत्सव खत्म नहीं हुआ। ईशा और आकाश अंबानी के जन्मदिन समारोह ने फिर से सितारों को जामनगर की ओर खींच लिया। जामनगर एयरपोर्ट पर अनन्या पांडे, दिशा पटानी, अर्जुन कपूर और करण जौहर जैसे कई बड़े नामों को देखा गया। शहर एक बार फिर ग्लैमर, संगीत और रोशनी से जगमगा उठा।समारोह में मशहूर गायक अरिजीत सिंह की मौजूदगी ने समां और भी खुशनुमा बना दिया। उनकी आवाज ने अंबानी रेजिडेंस को भावनाओं और मेलोडी से भर दिया। बाद में जह्नवी कपूर और आर्यन खान भी जामनगर पहुंचे, जिससे समारोह की चमक और बढ़ गई थी।

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बहन श्वेता का चौंकाने वाला बयान, कहा- 'मेरे भाई को 2 लोगों ने मारा'

मैंगलौर में जन्मी लड़की, जिसकी सुंदरता ने किया दुनिया पर राज, सुपरस्टार्स से भरा है परिवार, जीती हैं प्राइवेट लाइफ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन