1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Darlings Trailer Launch: प्रेग्नेंसी में आलिया भट्ट ने पहने ढीले-ढाले कपड़े, फैंस ने कर दी प्लास्टिक बैग से तुलना

Darlings Trailer Launch: प्रेग्नेंसी में आलिया भट्ट ने पहने ढीले-ढाले कपड़े, फैंस ने कर दी प्लास्टिक बैग से तुलना

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jul 25, 2022 05:14 pm IST,  Updated : Jul 25, 2022 05:27 pm IST

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'डार्लिंग्स' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। वहीं आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की है जो वायरल हो रही है।

Alia Bhatt - India TV Hindi
Alia Bhatt Image Source : ALIA BHATTINSTAGRAM

Highlights

  • लूज ड्रेस में आलिया अपना बेबी बंप छुपाती दिखाई दे रही हैं
  • 5 अगस्त 2022 को ‘डार्लिंग’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी

Darlings: एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वहीं आलिया प्रेग्नेंसी में घर में बैठना या काम से ब्रेक लेना से ज्यादा काम करने पर विश्वास रखती हैं। इस समय आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डार्लिंग्स’के प्रमोशन में लगी हुई हैं। वहीं आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की है, जिनमें आलिया ढीले-ढाले कपड़ें में बहुत ही प्यारी लग रही हैं। बता दें इन फोटों में आलिया ने येलो कलर की शॉर्ट बैलून ड्रेस पहनी हुई हैं, जिसमें हॉल्टर नेक दिया गया है। साथ ही आलिया ने मिडिल पार्ट पोनीटेल बनाकर अपने लुक को पूरा किया है।आलिया ने इस ड्रेस में पिंक कलर की हील्स पेयर की हैं। 

आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग' का ट्रेलर लॉन्च हो गया हैं। आलिया भट्ट की लेटेस्ट फोटो जमकर वायरल हो रही है। इस लूज ड्रेस में आलिया अपना बेबी बंप छुपाती दिखाई दे रही हैं। आलिया जल्द ही फिल्म 'डार्लिंग' में नजर आएंगी। वो इस फिल्म में प्रोडक्शन की कमान भी संभाली हैं। आलिया भट्ट ने ये लुक अपनी फिल्म ‘डार्लिंग्स’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए कैरी किया है। आलिया की इन तस्वीरों पर मां सोनी राजदान ने भी कमेंट कर प्यार जताया है। यही नहीं फैंस भी आलिया के पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। वहीं फैंस आलिया को ट्रोल भी कर रहे हैं एक ने कमेंट किया है प्लास्टिक बैग क्यों पहन ली हो। दूसरें ने ड्रेस की तुलना तिरपाल से की और लिखा तिरपाल ओढ़ रखी हो क्या आलिया? वहीं, कुछ फैंस उनके हील्स पहनने पर चिंता जाहिर कर रहे हैं और कमेंट में उनको हील्स ना पहनने की सलाह दे रहे हैं। 

{img-98619}

ये है 'डार्लिंग' की कहानी 

एक पति जो अपनी पत्नी पर अत्याचार करता है। उसे मारता है पीटता है। लेकिन अत्याचार का जवाब देते हुए पत्नी हर वो काम करती है जो उसके पति को उसकी गलती का एहसास दिलाए। फिर चाहे वो उसके सिर पर तीन-चार बार वार करना हो..या फिर उसकी शराब छुटाने के लिए उसके खाने में चूहे मारने की दवा मिलना हो। इतना ही नहीं ट्रेलर में मां-बेटी की जोड़ी सारा ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।  बेटी जो अपनी मां से सलाह लेती है । वहीं मां अपनी बेटी के पति को किडनैप करवाने में मदद करती है। इस फिल्म में आलिया पति के अत्याचारों के खिलाफ लड़ाई लड़ती हुई नजर आएंगी। कहानी शुरूआत में लगेगा कि आलिया काफी नेगेटिव किरदार में हैं। लेकिन स्टोरी फ्लैश बैक में ज्यादा दिखाई जाएगी। अपने साथ हुए अत्याचारों का आलिया चुन-चुनकर बदला लेगी। साथ ही उन सभी महिलाओं को मैसिज देंगी जो अत्याचार सहती हैं और कुछ नहीं कहती। 

 

इस दिन होगी रिलीज 

डार्लिंग’ में आलिया भट्ट, शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू शामिल हैं। 5 अगस्त 2022 को ‘डार्लिंग’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को आलिया के साथ शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।

Darlings Trailer Out: Alia Bhatt का ये रुप नहीं देखा होगा कभी, पति के अत्याचार के जवाब में मिलाई खाने में चूहे मारने की दवा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन