1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बर्थडे पर ब्लड डोनेट करता है ये सुपरस्टार, एक्टिंग ही नहीं सिंगिंग में भी हैं माहिर

बर्थडे पर ब्लड डोनेट करता है ये सुपरस्टार, एक्टिंग ही नहीं सिंगिंग में भी हैं माहिर

 Published : Apr 08, 2024 06:00 am IST,  Updated : Apr 08, 2024 06:00 am IST

अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना 42वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। साउथ के सुपरस्टार स्टाइलिश स्टार हर साल अपने बर्थडे पर ब्लड डोनेट करते हैं। इतना ही नहीं 'पुष्पा 2: द रूल' एक्टर एक्टिंग के अलावा डांस और सिंगिंग भी करते हैं। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर आज 'पुष्पा 2' का टीजर भी रिलीज होने वाला है।

allu arjun donates blood on his birthday- India TV Hindi
बर्थडे पर ब्लड डोनेट करता है ये सुपरस्टार Image Source : INSTAGRAM

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज 8 अप्रैल को अपना 42वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। पैन इंडिया स्टार की दुनिया भर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्टर इन दोनो अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं, इस मूवी से अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदना का फर्स्ट लुक आ चुका है। वहीं आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन उन एक्टर्स में से हैं जो आपने सबसे स्पेशल डे यानी बर्थडे पर ब्लड डोनेट करते हैं। वह हर साल रक्तदान करते हैं, जिसके बारे में एक्टर पहले बता चुके हैं।

अल्लू अर्जुन करते हैं ब्लड डोनेट

हर साल अपने जन्मदिन पर अभिनेता रक्तदान करते हैं और साथ ही ब्लड डोनेट कैंप रखते हैं, जिसमें उनके फैंस भी ब्लड डोनेट करते हैं। आईएमडीबी के मुताबिक, वह शारीरिक और मानसिक रूप से विकलांग बच्चों के लिए आयोजित कार्यक्रमों में भी शामिल होते हैं। 2020 में अपने जन्मदिन पर, उन्होंने अपनी नई फिल्म 'पुष्पा' फर्स्ट लुक शेयर किया था। वहीं इस बार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का टीजर रिलीज होने वाला है।

एक्टिंग ही नहीं सिंगिंग में भी हैं माहिर

भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन जो तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक अल्लू अर्जुन को 2014 से 'फोर्ब्स इंडिया' की सेलिब्रिटी 100 सूची में शामिल किया गया है। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, छह फिल्मफेयर पुरस्कार और तीन नंदी पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों मिले हैं। अल्लू अर्जुन एक्टिंग ही नहीं सिंगिंग और डांस के लिए भी पॉपुलर हैं। उनके फैंस उन्हें प्यार से स्टाइलिश स्टार और आइकन स्टार भी कहते हैं।

अल्लू अर्जुन अपकमिंग फिल्म

अल्लू अर्जुन सिर्फ सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि एक फैमिली मैन भी हैं। 'पुष्पा: द रूल' की सीक्वल भी रिलीज होने को तैयार हो रही है। फिल्म का फर्स्ट लुक उनके जन्मदिन पर जारी हो चुका है। वहीं इस बार उनके बर्थडे पर 'पुष्पा 2' का टीजर भी रिलीज होने वाला है। अल्लू अर्जुन के अलावा इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, जगदीश प्रताप बंडारी, सुनील, राज तिरंडासु, राव रमेश, धनंजय और अनसूया भारद्वाज नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन