1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हाईकोर्ट ने दे दी जमानत, फिर भी जेल में ही कटी अल्लू अर्जुन की रात, आज होगी रिहाई

हाईकोर्ट ने दे दी जमानत, फिर भी जेल में ही कटी अल्लू अर्जुन की रात, आज होगी रिहाई

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Dec 13, 2024 11:40 pm IST,  Updated : Dec 14, 2024 06:35 am IST

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। इसके बाद भी अल्लू अर्जुन को शुक्रवार की रात जेल में ही बितानी पड़ी है। अब अल्लू अर्जुन को शनिवार की सुबह ही रिहाई मिल पाएगी।

Allu Arjun- India TV Hindi
अल्लू अर्जुन Image Source : INSTAGRAM

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज पूरे दिन सुर्खियों में छाए रहे। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-2' के प्रीमियर के दौरान 35 साल की महिला की मौत के मामले में हैदराबाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। दिन में हैदराबाद की पुलिस अल्लू अर्जुन को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले गई थी, जहां एक्टर से पूछताछ हुई। बाद में उन्हें स्थानीय अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, हालांकि उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। जमानत के बाद भी सारी प्रक्रियाएं पूरी न होने की वजह से अल्लू अर्जुन को आज की रात जेल में ही बितानी पड़ी और शनिवार की सुबह ही उनकी रिहाई हो पाएगी। 

क्यों गिरफ्तार हुए अल्लू अर्जुन?

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा-2' बीते 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज से पहले ही इसका प्रीमियर हैदराबाद के संध्या थियेटर में रखा गया था। यहां भीड़ बढ़ने के बाद हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई। महिला की उम्र 35 साल थी। महिला की मौत के बाद पुलिस ने मामले में अल्लू के साथ थियेटर के प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। अब इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए शुक्रवार को अल्लू अर्जुन और उनके बॉडीगार्ड संतोष को गिरफ्तार कर लिया। हैदराबाद पुलिस अल्लू अर्जुन को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले गई है, जहां उनसे इस मामले में पूछताछ की गई। 

निचली अदालत ने दी थी 14 दिन की रिमांड

बता दें कि इससे पहले निचली अदालत ने अल्लू अर्जुन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद मामले को हाईकोर्ट में ले जाया गया। यहां हाईकोर्ट ने अल्लू अर्जुन को जमानत दे दी है। हालांकि ये जमानत शाम को मिलने के कारण उनकी रिहाई नहीं हो पाई है। अब अल्लू अर्जुन शुक्रवार की रात पुलिस लॉकअप में बिताएंगे और शनिवार की सुबह उनकी रिहाई होगी। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद फैन्स भी पुलिस थाने के बाहर मौजूद रहे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन