1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 300 करोड़ से भी ज्यादा बिजनेस करने वाली फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के लिए अल्लू अर्जुन नहीं थे पहली पसंद

300 करोड़ से भी ज्यादा बिजनेस करने वाली फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के लिए अल्लू अर्जुन नहीं थे पहली पसंद

 Published : Jan 31, 2022 02:32 pm IST,  Updated : Jan 31, 2022 02:32 pm IST

अल्लू अर्जुन की हालिया फिल्म पुष्पा: द राइज पूरे देशभर में धूम मचा रही है। 

Allu Arjun- India TV Hindi
अल्लू अर्जुन  Image Source : INSTAGRAM/ALLU ARJUN

Highlights

  • रश्मिका मंदाना की जगह सामंथा थी पहली पसंद
  • अल्लू अर्जुन की जगह डायरेक्टर महूश बाबू को कास्ट करना चाहते थे

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज कामयाबी के झंडे गाड़ चुकी है। यह फिल्म हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में से एक हैं और 300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म में अल्लू अर्जुन का अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अल्लू अर्जुन के अलावा पुष्पा: द राइज में रश्मिका मंदाना और एक आइटम सॉन्ग में सामंथा नजर आई थीं। मगर फिल्म के लिए ये कलाकार निर्माताओं की पहली पसंद नहीं थे!

महेश बाबू थे पुष्पा के लिए डायरेक्टर की पहली पसंद

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार, इस फिल्म में लीड रोल के लिए महेश बाबू को कास्ट करना चाहते थे। मगर महेश बाबू ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया, जिसके चलते यह फिल्म अल्लू अर्जुन को मिली। वहीं डायरेक्टर इस फिल्म में रश्मिका मंदाना की जगह सामंथा को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन सामंथा ने इस रोल को करने से मना कर दिया।  

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में 'भंवर सिंह शेखावत' के रोल के लिए डायरेक्टर की पहली पसंद विजय सेतुपति थे लेकिन अपने बिजी शेड्यूल की वजह से अभिनेता ये किरदार नहीं निभा पाए। बाद में भंवर सिंह शेखावत का ये किरदार फहाद फासिल को चला गया।

हालांकि, पहली पसंद के कलाकार न मिलने के बावजूद भी फिल्म के निर्देशक सुकुमार 'पुष्पा' को मिली शानदार प्रतिक्रिया से काफी खुश जरूर होंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन