1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीबी की शादी में अंबानी परिवार का धमाल, फर्श पर लोट-लोटकर नाचे आकाश, बहनोई आनंद पिरामल ने भी दिया साथ

करीबी की शादी में अंबानी परिवार का धमाल, फर्श पर लोट-लोटकर नाचे आकाश, बहनोई आनंद पिरामल ने भी दिया साथ

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 10, 2025 05:33 pm IST,  Updated : Jun 10, 2025 07:10 pm IST

अंबानी परिवार इन दिनों एक करीबी दोस्त की शादी में व्यस्त चल रहा है। हाल ही में अंबानी फैमिली के कुछ फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिसमें आकाश-श्लोका से लेकर अंबानी फैमिली के हेड मुकेश अंबानी और नीता अंबानी तक इस शादी में झूमते-गाते दिखे।

shloka mehta- India TV Hindi
आकाश-श्लोका के दोस्त की शादी में अंबानी फैमिली Image Source : INSTAGRAM

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इन दिनों अपने परिवार के साथ एक करीबी की शादी में व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी, बेटे आकाश अंबानी, बहू श्लोका मेहता के साथ हाल ही में एक शादी समारोह में शामिल हुए। इस शादी में पूरे अंबानी परिवार को खूब धूम मचाते देखा गया। आकाश और श्लोका के दोस्त की शादी में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ ही आनंद पिरामल ने भी शिरकत की। इस दौरान आकाश-श्लोका को जश्न मनाते हुए देखा गया, जिसके कई खूबसूरत पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

आकाश-श्लोका के दोस्त की शादी में अंबानी फैमिली

वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में आकाश-श्लोका के प्यार भरे मोमेंट्स से लेकर शादी में अंबानी परिवार की धूम तक के पल देखने को मिले। कहीं श्लोका गाना गाते और आकाश को उन्हें टुकुर-टुकुर निहारते देखा जा सकता है तो कहीं आकाश को बहनोई आनंद पिरामल के साथ फर्श पर लोट-लोटकर डांस करते देखा गया। एक तस्वीर में नीता अंबानी अपने बड़े बेटे-बहू के साथ पोज देती दिखीं तो वहीं एक में अंबानी फैमिली की बड़ी बहूरानी की अपने ससुर यानी मुकेश अंबानी के साथ बॉन्डिंग देखने को मिली।

श्लोका के प्यार में खोए-खोए दिखे आकाश

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं क्लिप्स में से एक में श्लोका और आकाश को प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान साथ बैठे देखा गया। इस दौरान हमेशा की तरह अपनी वाइफी पर प्यार लुटाते दिखे और हमेशा की तरह इस बार भी श्लोका का हाथ थामने का मौका नहीं छोड़ते। वहीं एक क्लिप में श्लोका को कपल के लिए गाना गुनगुनाते देखा जा सकता है। श्लोका की परफॉर्में के दौरान आकाश, उनके कान में कुछ फुसफुसाते हैं और इसके बाद दोनों हंस पड़ते हैं। आकाश को कई अन्य दोस्तों के साथ एक मजेदार खेल में भी भाग लेते हुए देखा गया।

बहनोई आनंद पिरामल के साथ झूमीं श्लोका

एक अन्य वीडियो में, श्लोका ऑरेंज करल की रेशमी साड़ी और ग्रीन ब्लाउज में दोस्तों के साथ खुशी से नाचती दिखीं। इस दौरान ईशा अंबानी के पति आनंद पिरामल उनका साथ देते दिखे। आकाश भी बेज रंग के कुर्ते में अपनी पत्नी के साथ कदम से कदम मिलाते हुए नाचते दिखे। सोशल मीडिया पर अंबानी फैमिली की ये तस्वीरें छाई हुई हैं, जिन पर यूजर भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

सालों की डेटिंग के बाद की शादी

श्लोका-आकाश की ये सार्वजनिक उपस्थिति ऐसे समय में आई है जब कुछ ही हफ्ते पहले दोनों का दोस्तों के साथ पैडल गेम का आनंद लेते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता, स्कूल के दिनों में शुरू हुई लंबी दोस्ती के बाद 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे, ने 2018 में एक निजी समारोह में सगाई की थी।

ये भी पढ़ें...

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन