1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पत्नी श्लोका के प्यार में इतने दीवाने हैं आकाश अंबानी, भरी महफिल में किया कुछ ऐसा, हैरान रह गईं बड़ी बहूरानी

पत्नी श्लोका के प्यार में इतने दीवाने हैं आकाश अंबानी, भरी महफिल में किया कुछ ऐसा, हैरान रह गईं बड़ी बहूरानी

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 04, 2025 12:47 pm IST,  Updated : May 04, 2025 02:30 pm IST

अंबानी फैमिली के सदस्य किसी ना किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों अंबानी परिवार के बड़े बेटे-बहू यानी आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें आकाश की पत्नी श्लोका को लेकर दीवानगी देखने को मिल रही है।

Akash Ambani- India TV Hindi
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता। Image Source : INSTAGRAM

अंबानी परिवार के हर सदस्य पर लोगों की नजर बनी रहती है। इनके कोई भी वीडियो-फोटो सामने आएं, सुर्खियों में छा जाते हैं। ठीक ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला। सोशल मीडिया पर इन दिनों अंबानी परिवार के बड़े बेटे-बहू आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पत्नी श्लोका मेहता को लेकर आकाश अंबानी का प्यार किसी से छिपा नहीं है। हर मौके पर उनका श्लोका से लगाव देखने को मिलता है। जब भी दोनों को साथ स्पॉट किया जाता है, वह अक्सर श्लोका का हाथ थामे चलते दिखाई देते हैं। अब ऐसा ही एक और वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे देखने के बाद लोग कपल की तारीफ करते नहीं थक रहे।

फिर चर्चा में आकाश अंबानी-श्लोका मेहता

सोशल मीडिया पर श्लोका मेहता और आकाश अंबानी का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें दोनों किसी फंक्शन में नजर आ रहे हैं। आकाश और श्लोका दोनों ट्रेडिशनल वियर में नजर आ रहे हैं। आकाश ने कुर्ता-पायजामा और ऊपर नेहरू जैकेट पहनी है, जबकि श्लोका ने बेहद खूबसूरत सी साड़ी कैरी की है। लेकिन, बीच फंक्शन आकाश अंबानी कुछ ऐसा करते हैं, जिससे हर किसी का ध्यान उन पर चला जाता है।

आकाश ने सीट से उठते ही थामा श्लोका का हाथ

दरअसल, आकाश अंबानी पत्नी श्लोका के साथ बैठकर कार्यक्रम का आनंद उठा रहे होते हैं। इसी बची उन्हें अचानक फंक्शन से जाना पड़ता है। वह उठते हैं और बराबर की सीट पर बैठीं श्लोका के पास जाते हैं। वह उनका हाथ पकड़ते हैं और अचानक चलने लगते हैं। ये देखकर श्लोका भी हैरान रह जाती हैं और आकाश के साथ चल पड़ती हैं। अंबानी फैमिली के इस कपल का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। कई यूजर वीडियो पर कमेंट करते हुए दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।

फैंस ने की तारीफ

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'वाह क्या बात है! पति हो तो आकाश अंबानी जैसा।' एक अन्य ने लिखा- 'प्यार हो तो ऐसा। आकाश हमेशा पत्नी श्लोका की रिस्पेक्ट करते हैं और ये हमेशा नजर आता है।' हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब आकाश ने कुछ श्लोका के लिए ऐसा कुछ किया हो। इससे पहले भी दोनों के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें आकाश का श्लोका को लेकर प्यार साफ देखने को मिला है।

2019 में हुई थी शादी

बता दें, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता स्कूल के दिनों से साथ हैं। दोनों ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में साथ पढ़ाई की और यहीं से दोनों की लव स्टोरी भी शुरू हुई। आकाश ने श्लोका को गोवा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में प्रपोज किया था, जिसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने 2019 में शादी की। दोनों के दो बच्चे पृथ्वी और वेदा हैं, जिनके साथ अक्सर कपल को देखा जाता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन