1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डिस्को स्टाइल में दिखीं अंबानी फैमिली की बड़ी बहू श्लोका, ब्लिंगी आउटफिट ने हुस्न में लगाए चार चांद

डिस्को स्टाइल में दिखीं अंबानी फैमिली की बड़ी बहू श्लोका, ब्लिंगी आउटफिट ने हुस्न में लगाए चार चांद

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 04, 2025 08:06 am IST,  Updated : Mar 04, 2025 08:06 am IST

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता बेहद खूबसूरत हैं और अक्सर अपने नए स्टाइल से लोगों का दिल जीत लेती हैं। हाल में ही उनकी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो ब्लिंगी आउटफिट में नजर आई हैं।

Shloka Mehta, Akash Ambani- India TV Hindi
श्लोका मेहता और आकाश अंबानी। Image Source : INSTAGRAM

अंबानी फैमिली हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। परिवार के बच्चे-बच्चे की चर्चा होती है और सबसे ज्यादा सुर्खियों में अंबानी लेडीज रहती हैं। अंबानी परिवार बहुएं और बेटियां काफी पॉपुलर हैं। अपने काम से ज्यादा अपने स्टाइल को लेकर ये खबरों में बनीं रहती हैं। अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज से ये हर बार लोगों का दिल जीत लेती हैं। देसी हो या विदेशी हर अंदाज में ये इंप्रेस करने से नहीं चूकतीं। नीता अंबानी से लेकर राधिका मर्चेंट और ईशा अंबीन से श्लोका मेहता तक सभी स्टाइल आइकन हैं और लोग इन्हें फैशन इंस्पिरेशन भी मानते हैं। ये जो भी कपड़े पहनती हैं वो ट्रेंडिंग फैशन बन जाता है। अब हाल में ही अंबानी फैमिली की बड़ी बहू श्लोका अंबानी को स्पॉट किया गया और वो काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। एक बार फिर उनका ये अंदाज लोगों को भा गया। 

ऐसा है श्लोका का लुक

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता  को उनके पति आकाश अंबानी के साथ स्पॉट किया गया। पावर कपल आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी को मुंबई में एक ग्लैमरस नाइट आउट का आनंद लेते हुए नजर आए, जहां उन्होंने अपनी खूबसूरती और आकर्षण से दर्शकों का मन मोह लिया। आकाश अंबानी ने इस मौके के लिए ब्लैक आउटफिट के साथ वेलवेट ग्रीन ब्लेजर कैरी किया, वहीं श्लोका मेहता ने इस मौके पर ग्लैमरस ब्लिंगी शॉर्ट स्ट्रेट फिट ड्रेस कैरी। सीक्वेंस के काम वाली ये पिंक ड्रेस उन पर काफी जची। इससे पहले ईशा अंबानी भी कुछ ऐसी ही पिंक शिमरी ड्रेस कैरी कर चुकी हैं। फिलहाल श्लोका ने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए हाई हील्स भी कैरी कीं। 

यहां देखें तस्वीरें

लोगों का रिएक्शन

ऑल पिंक लुक में श्लोका मेहता काफी हसीन लगीं। अपने इस लुक को उन्होंने लाइट मेकअप और मिनिमल सिल्वर ऐसेसरीज के साथ पेयर किया। उनके इस लुक को देखने के बाद लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'वेस्टर्न आउटफिट के ट्रेंड सेट करने वाली हैं श्लोका मेहता।' एक और शख्स ने लिखा,  'सबसे खूबसूरत कपल'। एक यूजर ने लिखा, 'वाह श्लोका, आप दीपिका पादुकोण जैसी लग रही हैं।' एक शख्स ने लिखा, 'श्लोका स्टनिंग लग रही हैं।'

श्लोका और आकाश की लव स्टोरी

श्लोका अंबानी का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। बात करें श्लोका और आकाश की तो ये दोनों स्कूल के दिनों से साथ हैं। दोनों की दोस्ती स्कूल के दिनों में ही हुई और फिर आगे चल कर इन्हें प्यार हो गया और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। अब दोनों की शादी को 6 साल से भी ज्यादा हो गए हैं। इनके प्यारे से दो बच्चे है, बेटे का नाम पृथ्वी है और बेटी का नाम वेदा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन