1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हरियाणवी कंपनी ने मिलाया अमेरिकी रैपर से हाथ, अब आने वाला है अंग्रेजी मिक्स धांसू सॉन्ग, ये है पूरी डिटेल

हरियाणवी कंपनी ने मिलाया अमेरिकी रैपर से हाथ, अब आने वाला है अंग्रेजी मिक्स धांसू सॉन्ग, ये है पूरी डिटेल

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Sep 18, 2024 12:53 pm IST,  Updated : Sep 18, 2024 12:53 pm IST

अंग्रेजी रैपर गुक्की माने को हरियाणा की एक म्यूजिक प्रोड्यूसिंग कंपनी ने साइन किया है। ये कंपनी गुक्की माने के साथ हरियाणवी में अंग्रेजी मिक्स रैप के साथ धूम मचाने वाली है। अब जल्द ही इसके गाने की रिलीज डेट सामने आ जाएगी।

gucci mane- India TV Hindi
गुक्की माने Image Source : INSTAGRAM@LAFLARE1017

हॉलीवुड के सुपरस्टार सिंगर और रैपर 'गुक्की माने' (Gucci Mane) अब जल्द ही हरियाणवी गाने में अपना जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं। गुक्की माने ने म्यूजिक प्रोड्यूसर रतन लाल जैन के साथ करार किया है। अपने म्यूजिक लेबल 'बजाओ गाना' के प्रोड्यूसर रतन लाल जैन ने गुक्की माने को साइन किया है। अब दोनों की ये जोड़ी जल्द ही हरियाणवी और अंग्रेजी भाषा का एक गाना रिलीज करने वाले हैं। रतन लाल जैन ने ही इसकी जानकारी दी है। हालांकि अभी तक ये नहीं बताया गया है कि ये गाना कब रिलीज होगा। 

कौन हैं गुक्की माने?

गुक्की माने का असली नाम रेड्रिक डेविस है और उनका जन्म 12 फरवरी 1980 को यूरोप में हुआ था। संगीत की दुनिया में अपना करियर बनाने का फैसला लिया और 2005 में अमेरिका में पहला एल्बम रिलीज किया। आईसी नाम का ये एल्बम सुपरहिट रहा। इसके बाद लगातार 2-3 एल्बम से संगीत की दुनिया में छा गए। गुक्की माने एक बैडबॉय की इमेज रखते हैं और जेल भी जा चुके हैं। कई बार जेल की हवा खाने के बाद भी गुक्की माने संगीत की दुनिया के बेमिसाल सितारे हैं। रैप की दुनिया में एक जानामाना नाम हैं। अब गुक्की माने भारत के म्यूजिक प्रोड्यूसर रतन लाल जैन के साथ करार कर चुके हैं। दोनों जल्द ही हरियाणवी भाषा के साथ अंग्रेजी मिक्स में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। 

हिंदी इंग्लिश फ्यूजन को मिलेगा बल

हाल ही में बजाओ गाना कंपनी के म्यूजिक प्रोड्यूसर्स ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें इसकी जानकारी दी गई है। बीते साल लॉन्च हुाई इस म्यूजिक प्रोडक्शन ने बताया कि इस तरह के गानों से हिंदी-इंग्लिश फ्यूजन को बल मिलेगा। साथ ही हरियाणी की म्यूजिक इंडस्ट्री पर भी रैप के दुनिया के आकाओं का दम दिखेगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस गाने की रिलीज डेट नहीं दी है। जल्द ही इसको लेकर आगे की जानकारी दी जाएगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन