1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती, कराई गई एंजियोप्लास्टी

अमिताभ बच्चन कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती, कराई गई एंजियोप्लास्टी

 Reported By: Namrata Dubey Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Mar 15, 2024 01:35 pm IST,  Updated : Mar 15, 2024 02:35 pm IST

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन पर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। उन्हें आज सुबह कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है, लेकिन मामला दिल की बीमारी से जुड़ा नहीं है।

Amitabh- India TV Hindi
Amitabh Image Source : X

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। अमिताभ बच्चन के फैंस इस खबर के सामने आने के बाद परेशान हो गए हैं। कई फैंस लगातार एक्टर के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 

अमिताभ हुए भर्ती

अस्पताल के हवाले से बताया जा रहा है कि बिग बी को आज सुबह भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उनकी ये एंजियोप्लास्टी किसी दिल के मर्ज के कारण नहीं बल्कि पैर में हुए क्लॉट की वजह से हुई है। बीती शाम उन्हें एक इवेंट में जाने के बाद थोड़ी तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार की सुबह अस्पताल ले जाने का फैसला किया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद ही उन्हें भर्ती कर लिया गया और एंजियोप्लास्टी की गई।

डाक्टर की निगरानी में अमिताभ

अभी अमिताभ बच्चन अस्पताल में ही हैं। उन्हें अभी डिस्चार्ज नहीं किया गया है। इस मामले पर अभी परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल डॉक्टर की टीम की निगरानी में अमिताभ बच्चन का उपचार जारी है। 

सोशल मीडिया पर वायर हुआ पोस्ट

उन्होंने आज दोपहर में एक्स पर पोस्ट एक पोस्ट किया जिसमें लिखा है, 'हमेशा ग्रेटिट्यूडय'। माना जा रहा है कि सर्जरी के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने शुभचिंतकों को धन्यवाद कहा है। वो पहले भी अपने फैंस को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आभार व्यक्त करते रहे हैं। 

यहां देखें पोस्ट

पहले हो चुकी हैं कई स्वास्थ से जुड़ी समस्याएं

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के सेट पर ही अमिताभ को चोट लगी थी। KBC 14 की शूटिंग के दौरान उनके पैर की नस कट गई थी। वो दो बार कोविड पॉजिटिव हुए थे। दिवाली 2022 से पहले भी अमिताभ बच्चन घायल हुए। दिवाली से ठीक पहले अपने पैर की नस कटने की जानकारी सामने आई थी। एक लापरवाही वहीं भी हुई थी और बिग बी को हेपेटाइटिस बी से संक्रमित व्यक्ति का खून चढ़ा था। एक्टर 75 प्रतिशत लिवर काम करना भी बंद कर चुका है। पहले ही अस्थमा, लिवर प्रॉब्लम और निमोनिया से बिग बी जूझ रहे थे। कुली के सेट पर पुनीत इस्सर का घूंसा लगा था, मुश्किल से बची थी जान ।

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती, कराई गई एंजियोप्लास्टी

 'योद्धा' मूवी रिव्यू: वर्दी में हिट हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, धमाकेदार एक्शन के साथ भरेंगे देशभक्ति की भावना

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन