1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Uunchai Review: 'ऊंचाई' देखकर भावुक हुईं शहनाज गिल, बताया कैसी लगी फिल्म

Uunchai Review: 'ऊंचाई' देखकर भावुक हुईं शहनाज गिल, बताया कैसी लगी फिल्म

 Published : Nov 11, 2022 09:18 am IST,  Updated : Nov 11, 2022 09:18 am IST

सूरज बड़जात्या की आखिरी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' थी, जो कि 2015 में रिलीज हुई थी। अब सात साल बाद फिल्म 'ऊंचाई' (Uunchai) से सूरज बड़जात्या ने एक बार फिर वापसी की है।

uunchai review- India TV Hindi
'ऊंचाई' देखकर भावुक हुईं शहनाज गिल Image Source : INSTAGRAM/AMITABHBACHCHAN

Uunchai Review: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डेंजोंगपा स्टारर फिल्म 'ऊंचाई' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। चार दोस्तों की कहानी पर आधारित इस फिल्म को सेलेब्स से बहुत अच्छा रिएक्शन मिला है। एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) भी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान पहुंची थीं। फिल्म को देखने के बाद शहनाज गिल ने इसका पहला रिव्यू शेयर करते हुए लोगों से कहा की ये फिल्म सभी को देखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: कॉलेज में Amitabh Bachchan को लड़कियों ने दिया था ये नाम, सुनकर नहीं रोक पाएंगे आप भी अपनी हंसी

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) जब फिल्म देखकर निकलीं तो उनकी आंखें सूजी हुई दिख रही थीं जिससे साफ पता चल रहा था कि वह फिल्म देखते हुए रोई हैं। शहनाज गिल से जब मीडिया ने पूछा की उन्हें फिल्म कैसी लगी? तो शहनाज ने कहा की फिल्म बहुत अच्छी लगी। शहनाज को फिल्म इतनी अच्छी लगी कि इसे देखकर उनकी आंखों में आंसू भी आ गए। शहनाज ने कहा कि मुझे जितना समझ आया है फिल्म में बहुत ही प्यारा मैसेज है। ये फिल्म सिखाती है कि कैसे आप असंभव चीजों को भी संभव कर सकते हैं।

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ला रही हैं नया चैट शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल', सेलिब्रिटी के साथ करेंगी गुफ्तगू

इंस्टाग्राम पर 13 मिलियन फॉलोअर्स वालीं शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के इस रिव्यू के बाद फैंस जरूर इस फिल्म को देखना पसंद करेंगे। सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित फिल्म 'ऊंचाई' (Uunchai) आज यानी 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी चार दोस्तों की जिंदगी पर आधारित है जो कि बुढ़ापे में भी दोस्ती जैसे खूबसूरत रिश्ते को निभाने और जिंदगी जीने का तरीका सिखा रहे हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे उम्र के पड़ाव के बाद सभी असंभव लगने वाले सपने को भी पूरा करने की कोशिश करते हैं। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill)  के बारे में बात करें तो उन्हें रियलिटी शो बिग बॉस 13 से घर-घर में पहचान मिली थी। शो से निकलने के बाद शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग एक एक्ट्रेस के समान हो गई और आज उन्होंने कम समय में मेहनत से वो मुकाम हासिल कर लिया है जो वो हमेशा से चाहती थीं।

स्मृति ईरानी को याद आईं TMKOC की 'दयाबेन', टीम इंडिया की हार से टूटा केंद्रीय मंत्री का दिल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन