1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कॉलेज में Amitabh Bachchan को लड़कियों ने दिया था ये नाम, सुनकर नहीं रोक पाएंगे आप भी अपनी हंसी

कॉलेज में Amitabh Bachchan को लड़कियों ने दिया था ये नाम, सुनकर नहीं रोक पाएंगे आप भी अपनी हंसी

 Published : Nov 11, 2022 07:47 am IST,  Updated : Nov 11, 2022 07:47 am IST

'कौन बनेगा करोड़पति 14' (KBC 14) होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म 'ऊंचाई' (Uunchai) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Amitabh bachchan- India TV Hindi
कॉलेज में Amitabh Bachchan को लड़कियों ने दिया था ये नाम Image Source : INSTAGRAM/AMITABHBACHCHAN

Kaun Banega Crorepati 14: रियलिटी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' को लंबे अरसे से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) होस्ट कर रहे हैं। ये शो दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर है। शो में लोग सवालों का जवाब देकर राशि तो जीतते ही हैं साथ ही साथ उन्हें अमिताभ बच्चन से मिलने का मौका भी मिल जाता है। शो में आए कंटेस्टेंट्स सवाल-जवाब के साथ ही कुछ अपनी बातें भी करते हैं और मेगास्टार अमिताभ बच्चन से भी सवाल पूछते हैं। ये वो सवाल होते हैं जो आपके और हमारे मन में भी उठते हैं। हाल ही में शो में आए एक कंटेस्टेंट में अमिताभ से उनके कॉलेज के दिनों को लेकर ऐसा सवाल किया जिसका जवाब सुनकर सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

यह भी पढ़ें: स्मृति ईरानी को याद आईं TMKOC की 'दयाबेन', टीम इंडिया की हार से टूटा केंद्रीय मंत्री का दिल

केबीसी 14 (KBC 14) में जब मध्य प्रदेश के भूपेंद्र चौधरी हॉट सीट पर पहुंचे तो उन्होंने ऐसा माहौल जमा दिया की सभी का दिन बन गया। भूपेंद्र चौधरी ने शो में मोटी राशि तो जीती ही साथ ही साथ अमिताभ बच्चन से सवाल भी किए। भूपेंद्र चौधरी ने शो में पहले अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए बिग बी से कहा, 'मेरे कॉलेज में 5-6 लड़कियां थी. वह सभी मुझे शाहरुख खान कहती हैं.' इसके बाद भूपेंद्र चौधरी ने अमिताभ बच्चन से पूछा, 'आपको आपकी क्लास की लड़कियां किस हीरो से संबोधित करती थीं ? इस पर अमिताभ बच्चन पहले तो मुस्कुराते हैं फिर कहते हैं, 'वह हमको ऊंट बुलाती थीं.' 

John Wick Chapter 4 Trailer: 'जॉन विक चैप्टर 4' का जबरदस्त एक्शन ट्रेलर रिलीज, इमोशन के साथ दिखा बेहतरीन ट्विस्ट

बता दें कि शो में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती करते हैं और उनके सवालों के जवाब भी देते हैं। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो आज उनकी फिल्म 'ऊंचाई' (Uunchai)  सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, परिणीति चोपड़ा, डैनी डेन्जोंगपा और नीना गुप्ता मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी चार बुजुर्गों की दोस्ती पर आधारित है। जो अपने अधूरे सपने को साकार करने की कोशिश करते हैं। अमिताभ आखिरी बार फिल्म 'गुडबाय' में नीना गुप्ता के साथ नजर आए थे।

Janhvi Kapoor हैं एक चिड़चिड़ी बहन, एक्ट्रेस ने Khushi Kapoor को लेकर किया बड़ा खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन