1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तुम मेरे बेटे हो...' अमिताभ बच्चन का अभिषेक के लिए उमड़ा प्यार, जूनियर की तारीफ में लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट

'तुम मेरे बेटे हो...' अमिताभ बच्चन का अभिषेक के लिए उमड़ा प्यार, जूनियर की तारीफ में लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 16, 2025 03:01 pm IST,  Updated : Jul 16, 2025 03:12 pm IST

मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने फिर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन की तारीफों के पुल बांधते दिखे। इसी के साथ अपने पोस्ट में बिग बी ने ये भी कह दिया कि दुनिया में उन्हें कोई उनके बेटे की तारीफ करने से नहीं रोक सकता।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन। Image Source : INSTAGRAM

महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। फिर चाहे किसी ट्रोल को जवाब देना हो, किसी मुद्दे पर अपनी राय रखना या फिर अपने बेटे और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की तारीफ करना, अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी बातों को रखने से कभी नहीं हिचकिचाते। अब बिग बी अपने एक नए पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह बेटे अभिषेक की तारीफों के पुल बांधते दिखे। इस पोस्ट में वह 'आई वांट टू टॉक', 'हाउसफुल 5' और 'कालीधर लापता' जैसी फिल्मों में अभिषेक बच्चन के काम की तारीफ करते दिखे।

अमिताभ बच्चन ने फिर बांधे अभिषेक बच्चन की तारीफों के पुल

अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट में बताया कि कैसे तीनों ही फिल्मों में अभिषेक का अभिनय लाजवाब रहा। इसी के साथ बिग बी ने साफ किया कि कोई भी उन्हें अपने बेटे की तारीफ करने से नहीं रोक सकता। मेगा स्टार ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया और इस साल आईं तीनों फिल्मों में अभिषेक और उनके अभिनय की सराहना की।

अमिताभ बच्चन ने पोस्ट में अभिषेक की तारीफ में लिखी ये बातें

अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट में लिखा- 'एक साल में तीन फिल्में बनाईं और तीनों में अलग अलग भूमिकाएं - आई वॉन्ट टू टॉक, हाउसफुल 5 और कालीधर लापता... और तीनों में, ऐसा प्रदर्शन जो सबसे अलग था। ऐसा किरदार जिसे देखकर कहीं भी नहीं लगा कि ये अभिषेक बच्चन है, नहीं .. सब में यही लगा कि यही किरदार है.. ऐसा, आज के युग में देखना अलग  बात है। इस किरदार को स्वीकार करना और सक्षम  निभाना, अभिषेक तुमने दुनिया को दिखा दिया! मेरे हृदय से आशीर्वाद और ढेर सारा प्यार। हां  हां  हां ! तुम मेरे बेटे हो और मुझे तुम्हारी प्रशंसा करते हुए कोई नहीं रोक सकता । और अभी साल का अंत नहीं हुआ है, न जाने क्या क्या गुण और दिखाओगे!!!'

अभिषेक बच्चन की फिल्में

अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में अभिषेक की जिन तीन फिल्मों का जिक्र किया है, उनकी बात की जाए तो ये फिल्में सिनेमाघरों के साथ-साथ सिनेमाघरों में भी खूब पसंद की गईं। अभिषेक की 'आई वॉन्ट टू टॉक' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन कमाई के मामले में ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। लेकिन, जब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई तो दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया। वहीं 'हाउसफुल 5' की बात करें तो ये मल्टीस्टारर फिल्म भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अच्छी कमाई की। ये फिल्म जल्दी ही प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। वहीं 'कालीधर लापता' सीधे ओटीटी पर रिलीज की गई, जिसे देखने पर आंखों में आंसू आ जाते हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अभिनय की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म जी5 पर उपलब्ध है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन