1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन की नातिन इस एक्टर को कर रहीं डेट? रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

अमिताभ बच्चन की नातिन इस एक्टर को कर रहीं डेट? रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 05, 2023 07:11 am IST,  Updated : Jun 05, 2023 07:11 am IST

अमिताभ बच्चन की नातिन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। नव्या ने पैपराजी को देखते ही किनारा कर लिया। एयरपोर्ट पर स्पॉट होने का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Navya Naveli Nanda- India TV Hindi
Navya Naveli Nanda Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चना अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा को बहुत प्यार करते हैं। दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड है। नव्या नवेली की खूबसूरती को देखते ही फैंस जानना चाहते की वो बॉलीवुड में कब एंट्री करेंगी? फिलहाल, वो इस बार अपनी बॉलीवुड एंट्री को लेकर चर्चा में नहीं हैं, बल्कि अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हाल में ही नव्या का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग स्पॉट हुईं अमिताभ की नातिन

अमिताभ बच्चना की नातिन नव्या नवेली नंदा को रविवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ डोमेस्टिक एयरपोर्ट से निकलती नजर आईं। उन्होंने पैपराजी को देखते ही किनारा कर लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों ही मीडिया को देखते ही अलग-अलग आगे बढ़ जाते हैं। वीडियो में मास्क लगाए नजर आ रहे  रूमर्ड बॉयफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी हैं। दोनों के रिलेशन को लेकर कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं। 

मीडिया को देख किया किनारा
इस बार की तरह पहले भी दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। दोनों साथ में उत्तराखंड छुट्टियां मनाने गए थे। वैसे दोनों ने ही इस रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी है। इस वीडियो की बात करें तो नव्या ने मीडिया को देखते ही किनारा किया, लेकिन सिद्धांत आगे बढ़े और मास्क हटाकर मीडिया से बात की। पैपराजी ने सिद्धांत से कहा कि उन्होंने सरप्राइज कर दिया, जिसके जवाब में सिद्धांत ने कहा कि उन्होंने नहीं बल्कि पैपराजी ने उन्हें सरप्राइज दे दिया। 

फैंस कर रहे फनी कमेंट्स
वीडियो देखने के बाद फैंस लगातार फनी कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि बड़ा हाथ मारा है। वहीं एक ने लिखा कि पकड़ा गया गर्लफ्रेंड के साथ, देख के ही पता चल रहा है कि सरप्राइज अच्छा नहीं लगा। एक ने तो बहुत ही मजेदार कमेंट किया और लिखा कि ये वही बंदा है जो कहता था कि अपना टाइम आएगा, आखिर अपना टाइम आ ही गया। वीडियो फनी कमेंट्स की झड़ी लग गई है। 

नव्या का बॉलीवुड में एंट्री का नहीं कोई इरादा
बता दें, सिद्धांत चतुर्वेदी आखिरी बार दीपिका  पादुकोण के साथ 'गहराइयां' में नजर आए थे। 'गली बॉय' में उनके काम की तारीफ हुई थी। वहीं नव्या की बात करें तो एक्ट्रेस का बॉलीवुड में एंट्री का कोई इरादा नहीं। वो अपने फैंमिली बिजनेस और पढ़ाई पर फोकस्ड हैं, लेकिन वो बॉलीवुड पार्टीज और सेलिब्रेशन्स में अक्सर अपनी मां के साथ स्पॉट होती रहती हैं। हाल में ही उनकी मां और नानी के साथ उनका चैट शो काफी वायरल रहा था। 

ये भी पढ़ें: 

Viral Video: प्रियंका चोपड़ा हुईं बेफिक्र, कॉन्सर्ट में लगाए जमकर ठुमके

सामने आई 'अनुपमा' की सालों पुरानी Photo, हैंडसम मैन के साथ देख फैंस ने लगाया नजर का टीका!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन