1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस शख्स के झुककर अनंत अंबानी ने छुए पैर, मोहन भागवत और मुकेश अंबानी भी रहे मौजूद

इस शख्स के झुककर अनंत अंबानी ने छुए पैर, मोहन भागवत और मुकेश अंबानी भी रहे मौजूद

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 28, 2024 08:06 pm IST,  Updated : Jun 28, 2024 08:06 pm IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को अब चंद दिन ही बचे हैं। इन्ही तैयारियों के बीच ही अनंत अंबानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो झुककर एक शख्स के पैर छूते नजर आ रहे हैं।

Anant Ambani mohan bhagwat- India TV Hindi
अनंत अंबानी और मोहन भागवत। Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को सिर्फ 15 दिन ही बचे हैं। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अनंत अंबानी की शादी की तैयारियों में पूरा अंबानी परिवार लगा हुआ है। नीता अंबानी से लेकर मुकेश अंबानी तक अपने लाडले छोटे बेटे की शादी के लिए खास तैयारियां कर रहे हैं। शादी के कार्ड भी बंटने शुरू हो गए हैं। वीवीआईपी गेस्ट को खुद पर्सनल इनविटेशन देने अंबानी परिवार के सदस्य पहुंच रहे हैं। इन सब चीजों के बीच ही आज मोहन भागवत एंटीलिया हाउस पहुंचे, जहां उनका ग्रैंड वेलकम किया गया। मोहन भागवत की अगुवानी में अनंत अंबानी और मुकेश अंबानी दोनों खड़े नजर आए। इस दौरान कई और लोग भी मौजूद रहे है। मुकेश अंबानी ने बड़ी ही विनम्रता से मोहन भागवत और उनके साथियों ता स्वागत किया। 

सामने आया अनंत अंबानी का वीडियो

इस ग्रैंड एंट्री का वीडियो भी सामने आया है, जो आते ही वायरल हो गया है। सामने आए इस वीडियो में अनंत अंबानी अपने घर से बाहर आते हैं और वहां मौजूद लोगों का आशीर्वाद लेते हैं। इस दौरान वो अपने परिवार के मुख्य पुजारी का पैर भी झूते हैं। अनंत अंबानी को ऑरेंज कर्ते में देखा जा सकता है। वो सभी बुजुर्गों का हाथ जोड़कर आशीर्वाद लेने के बाद मुख्य पुजारी के पास जाते हैं और झुक्कर उसके पैर छूते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि अनंत अंबानी बहुत ग्राउंडेड और बड़े दिल वाले हैं। अनंत अंबानी एक संस्कारी व्यक्ति वह एक अच्छे इंसान हैं। वह कभी भी बड़ों का सम्मान करना नहीं भूलते। वैसे जब अनंत सब से मिल लेते हैं तो अपने पिता मुकेश अंबानी के साथ ही सभी गेस्ट को घर के अंदर लेकर जाते हैं।

यहां देखें वीडियो 

अंबानी परिवार में हो रहीं शादी की तैयारियां

इस वीडियो में अनंत अंबानी और मुकेश अंबानी के चेहरे पर मुस्कान और चमक देखने को मिल रही है। इससे जाहिर हो रहा है कि अंबानी परिवार अनंत अंबानी की शादी को लेकर कितना उत्साहित है। बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को संपन्न होगी। दोनों की शादी के कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेंगे। अलग-अलग दिन अलग-अलग कार्यक्रम रखे गए हैं। इसके अलावा हाल में ही अनंत अंबानी की शादी का लैविश कार्ड भी सामने आया है, जिसमें भगवान की मूर्तिया देखने को मिल रही है। अनंत की शादी का कार्ड भी काफी अलग और यूनिक है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन