Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनंत अंबानी की दादी कोकिलाबेन ने होस्ट की गरबा नाइट, सामने आईं अंदर की झलकियां

अनंत अंबानी की दादी कोकिलाबेन ने होस्ट की गरबा नाइट, सामने आईं अंदर की झलकियां

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : Jul 05, 2024 07:27 am IST, Updated : Jul 05, 2024 09:10 am IST

अनंत अंबनी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले गरबा नाइट रखी गई। इसका आयोजन अनंत अंबानी की दादी कोकिलाबेन ने किया। इसमें फिल्मी सितारे भी शामिल हुई और अब इसकी झलकियां सामने आई हैं।

Anant radhika - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM अनंत और राधिका की शादी से पहले हुई गरबा नाइट।

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी अब बस एक हफ्ते ही दूर है। जल्द ही राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी एक-दूजे के हो जाएंगे। शादी से पहले होने वाली जरूरी रस्में शुरू हो गई हैं। इनका आयोज अंबानी आवास एंटीलिया पर ही किया जा रहा है। परिवार के लोग, रिश्तेदार और खास दोस्त इस फंक्शन में शामिल हो रहे हैं। बीते दिन मामेरू फंक्शन के ठीक बाद गरबा नाइट का आयोजन किया गया है। इस मेगा इवेंट को अनंत अंबानी की दादी कोकिलाबेन ने आयोजित किया था। इसकी झलकियां अब सामने आ गई हैं, जिसमें रंगारंग कार्यक्रम की झलक देखने को मिल रही है। 

डेकोरेशन जीत लेगी दिल

सामने आए वीडियो में आप अंदर हुई फ्लोरल डेकोरेशन की झलक देख सकते हैं। राधा-कृष्ण की मूर्तियों के साथ पूरे हॉल को सजाया गया है। गुजराती वाइब वाले इस डेकोरेशन को पिंक और व्हाइट कलर कॉर्डिनेट किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा खूबसूरत डेकोर आपका दिल जीत लेगा। इतना ही नहीं एक और वीडियो भी सामने आया है जिसमें गरबा परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है। 

यहां देखें वीडियो

परफॉर्मेंस का वीडियो भी आया सामने

सामने आए दूसरे वीडियो में आप वीर पहाड़िया को मंच पर परफॉर्म करते देख सकते हैं। इतना ही नहीं कई गेस्ट मंच के ठीक सामने डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में दूर खड़ी कोकिलाबेन अंबानी की भी झलक दिख रही है। गरबा बीट पर लोगों को झुमाने वाले सिंगर पृथ्वी गोहिल भी छाते नजर आ रहे हैं। पृथ्वी गोहिल पहले भी अंबानी परिवार के कार्यक्रमों की शोभा बढ़ा चुके हैं।

यहां देखें वीडियो

अब कुछ ही दिन दूर है शादी

सामूहिक विवाह कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद से ही अंबानी परिवार में शादी की रस्मों का आगाज हो गया है। 'मामेरू' सेरेमनी का बुधवार को आयोजन हुआ और इसके अगले दिन ही गुरुवार को गरबा नाइट का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी लोग थीम के अनुसार ही कपड़ों में नजर आए। सभी ने गुजराती स्टाइल के घाघरा-चोली और कुर्ता पजामा कैरी किए थे। अब इस फंक्शन की एक से बढ़कर एक अतरंगी तस्वीरें छाई हुई हैं। वैसे अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी दूर नहीं है, 12 जुलाई को दोनों सात फेरे लेंगे और शादी के बंधन में बंधकर एक दूजे के पति-पत्नी कहलाएंगे

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement