1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभी खत्म नहीं हुआ अनंत अंबानी का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन, क्रेजी डांस से लेकर डांडिया करते दिखे बॉलीवुड सितारे

अभी खत्म नहीं हुआ अनंत अंबानी का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन, क्रेजी डांस से लेकर डांडिया करते दिखे बॉलीवुड सितारे

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 07, 2024 10:03 am IST,  Updated : Mar 07, 2024 10:03 am IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेश का खुमार अभी सोशल मीडिया से उतरा नहीं था कि इसी से जुड़ा एक और कार्यक्रम हो गया। बीते दिन भी एक ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा गया, जिसमें बॉलीवुड सितारें दोबारा मुंबई से जामनगर पहुंचे।

anant ambani pre wedding festivities - India TV Hindi
अंबानी परिवार के कार्यक्रम में सितारों का डांस। Image Source : X

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग समारोह 1-3 मार्च तक जामनगर में हुआ, लेकिन ऐसा लग रहा है कि अंबानी परिवार का ये फंक्शन अभी भी खत्म नहीं हुआ। इस इवेंट से जुड़ी पार्टीज अभी जारी हैं। शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह और जान्हवी कपूर जैसी मशहूर हस्तियों को बुधवार को गुजरात के जामनगर मुंबई से लौटते देखा गया। जामनगर हवाईअड्डा बुधवार को एक बार फिर व्यस्त था। 6 मार्च की शाम को अंबानी परिवार ने जामनगर में रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों और परिवारों के लिए एक संगीत कार्यक्रम की मेजबानी की। जामनगर में एक बार फिर सेलेब्रिटीज के मनोरंजन के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए।

शाहरुख ने फिर जीता दिल

इस कार्यक्रम के भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शाहरुख खान को गुजराती में भीड़ से बात करते देखा जा सकता है। उन्होंने मोहब्बतें के मशहूर डायलॉग 'एक लड़की थी दीवानी सी एक लड़के पर वो मरती थी' को गुजराती भाषा में रीक्रिएट किया। मंच पर पहुंचते ही भीड़ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और अंबानी परिवार को गले लगाया। एक प्रशंसक ने लिखा, 'अंबानी उनके साथ परिवार की तरह व्यवहार कर रहे हैं।' 

सलमान ने किया कमाल का डांस

इस कार्यक्रम में ही सलमान खान ने भी जोरदार डांस किया। उन्होंने 'जग घुमया' पर की परफॉर्मेंस दी। सलमान खान का डांस कमाल का था और इसे देखने वाले भी उनके साथ झूमते नजर आए। इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने भी अपने हिट गानों पर डांस किया। वो खली-बली हो गया है दिल पर थिरकते दिखे। 

शाहरुख-सलमान के अलावा पहुंते कई और सितारे

बॉलीवुड से शाहरुख खान और सलमान खान के आलावा रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर, शिखर पहाड़िया, ओरी जैसे कई और सितारे पहुंचे। इसके अलावा फालगुनी पाठक ने डांडिया नाइट में आग लगा दी। सलमान खान और रणवीर सिंह डांडिया करते नजर आए। इसके अलावा अपनी पत्नी के साथ अरिजीत सिंह भी इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी आवाज का जादू एक बार फिर जामनगर में दिखाया है। उनकी गज की परफॉरमेंस ने लोगों का दिल जीत लिया।  

पहले हुआ था तीन दिनों का कार्यक्रम

बता दें, जामनगर में 3 मार्च से लेकर 5 मार्च तक ग्रैंड सेलिब्रेशन चला। इस दौरान सितारों का मेला लगा रहा। कई विदेशी सितारे भी इस मेगा इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे। खेल जगत के लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा देश दुनिया के नामी बिजनेसमैन भी पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें:  सारा तेंदुलकर की फोटो देखते ही छू-मंतर हुआ फैंस का कंफ्यूजन, कहने लगे- ये तो शुभमन गिल के पास भी 

जामनगर में फिर हुआ अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग का जलसा, सलमान खान और शाहरुख खान का वीडियो आया सामने

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन