1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनंत-राधिका के संगीत में डांस टीचर बने विक्की कौशल, एटली और दिशा पटानी को सिखाया 'तौबा तौबा' स्टेप

अनंत-राधिका के संगीत में डांस टीचर बने विक्की कौशल, एटली और दिशा पटानी को सिखाया 'तौबा तौबा' स्टेप

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jul 11, 2024 08:16 am IST,  Updated : Jul 11, 2024 08:16 am IST

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के संगीत की एक मजेदार वीडियो सामने आई है, जिसमें एटली और दिशा पटानी को विक्की कौशल 'तौबा तौबा' के हुक स्टेप सिखाता दिखाई रहे हैं। इस वक्त ये वीडियो सोशल वीडियो पर तेजी वायरल हो रहा है।

Anant Ambani Radhika Merchant- India TV Hindi
अनंत-राधिका के संगीत में डांस टीचर बने विक्की कौशल Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है। शादी से पहले होने वाली जरूरी रस्में शुरू हो गई हैं। इनका आयोज अंबानी आवास एंटीलिया पर ही किया जा रहा है। इन सबके बीच अनंत-राधिका के ग्लैमर संगीत नाइट का एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विक्की कौशल, एटली और दिशा पटानी साथ में 'बैड न्यूज' के गाने तौबा तौबा पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

विक्की कौशल ने एटली और दिशा पटानी संग किया डांस

इंस्टाग्राम पर अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के संगीत से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 'जवान' के निर्देशक एटली और विक्की कौशल अपकमिंग फिल्म 'बैड न्यूज' के गाने तौबा तौबा पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में 'कल्कि 2898 एडी' की अभिनेत्री दिशा पटानी और सारा अली खान भी उनके डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में एक्टर विक्की सबी को हुक स्पेट सिखाते नजर आ रहे हैं।

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी

अनंत और राधिका की शादी का जश्न 12 जुलाई को शुभ विवाह समारोह के साथ शुरू होगा। कपल की शादी का भव्य समारोह 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद का दिन होगा और इसका ड्रेस कोड इंडियन फॉर्मल रहेगा। 14 जुलाई को मंगल उत्सव या शादी का रिसेप्शन होगा और तब का ड्रेस कोड भारतीय परिधान होगा। बता दें कि 'मामेरू' सेरेमनी के अगले दिन ही गुरुवार को गरबा नाइट का आयोजन किया गया था। 

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के बारे में

अनंत रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे हैं। अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक दिवंगत धीरूभाई अंबानी के पोते हैं। राधिका एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट और शैला वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन