1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का संगीत इस वजह से रहा खास, यहां जानें कौन से है वो बेहतरीन पल

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का संगीत इस वजह से रहा खास, यहां जानें कौन से है वो बेहतरीन पल

 Published : Jul 07, 2024 10:00 am IST,  Updated : Jul 07, 2024 10:00 am IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तजी से वायरल हो रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि अनंत-राधिका की संगीत नाइट इतनी स्पेशल क्यों थी? जस्टिन बीबर के परफॉर्मेंस से लेकर सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह जैसे सेलेब्स की मौज-मस्ती तक, यहां देखें खास पल।

Anant Ambani Radhika Merchant sangeet- India TV Hindi
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का संगीत Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का संगीत समारोह बहुत ही शानदार था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो इस बात का सबूत है कि स्टार्स ने अंबानी परिवार के साथ खूब मस्ती की है। अनंत-राधिका के संगीत नाइट में बहुत कुछ ऐसा देखने को मिला जो इस पार्टी को और भी खास बनाती है। मशहूर हस्तियों से भरी महफिल, लाजवाब खाना, ऐसी सजावट जो कोई सोच भी नहीं सकता था, बिल्कुल अलग थी। स्टार्स की ड्रेस जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा और अंबानी परिवार की शानदार परफॉर्मेंस इन सबके अलावा भी कुछ बेहतरीन पल इस पार्टी में देखने को मिले। यहां आज हम उन्हीं बेहतरीन पलों के बारे में बताने वाले हैं जो अभी तक चर्चा में बने हुए हैं।

  • जस्टिन बीबर का अलाविया जाफरी संग खास पल

पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने शुक्रवार को मुंबई में आयोजित संगीत समारोह में 'बेबी', 'लव योरसेल्फ़' और 'बॉयफ्रेंड' जैसे अपने हिट गानों पर परफ़ॉर्म करके अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के संगीत को एक हिट म्यूजिकल इवेंट बना दिया। इस समारोह को और भी ख़ास बनाने वाली बात ये थी कि जावेद जाफरी की बेटी अलाविया जाफरी के साथ वायरल हो रहा उनका खास पल। वीडियो में जस्टिन उन्हें स्टेज पर लाते और गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। अलाविया के इस फैन गर्ल मोमेंट को खूब पसंद किया जा रहा हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को जस्टिन के मुरीद बना दिया। उन्होंने अनंत को भी डांस करने के लिए स्टेज पर खींच लिया।

  • सलमान खान-अनंत अंबानी का डांस

सलमान खान ने जब अनंत अंबानी के साथ एटीवी बाइक पर शानदार एंट्री की तो सभी उन्हें देख ताली बजाने लगे। इस तरह अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की संगीत नाइट और भी ज्यादा स्पेशल हो गई। दोनों ने सलमान के मशहूर गाने 'ऐसा पहली बार हुआ है' पर जोरदार परफॉर्मेंस दी। इसके बाद सलमान ने अपने सदाबहार गाने 'ऊ जाने जाना' पर सोलो परफॉर्मेंस देकर सभी का दिल जीत लिया।

  • टी-20 चैंपियन को विशेष बधाई

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में टी-20 विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया संग अंबानी परिवार ने जश्न भी मनाया। नीता अंबानी ने विश्व कप चैंपियन रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव और हार्दिक पांड्या को मंच पर बुलाया। उनका जोरदार तालियों से स्वागत किया गया। अंबानी परिवार, दोस्तों और अन्य मेहमानों ने क्रिकेटर के लिए खड़े होकर तालियां बजाईं।

  • आलिया भट्ट के ठुमके

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भी मौज-मस्ती की और 'शो मी द ठुमका' गाने पर साथ में डांस करते नजर आए। समारोह में वे पारंपरिक ब्लैक ड्रेस में दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह के एक वीडियो में रणबीर और आलिया को स्टेज पर अनंत अंबानी संग भी थिरकते हुए देखा जा सकता है।

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने वाली है। आपको बता दें कि समारोह शुक्रवार, 12 जुलाई को शुरू होगा और 14 जुलाई तक चलने वाला है। ड्रेस कोड भारतीय पारंपरिक होगा। 13 जुलाई शुभ आशीर्वाद का दिन होगा और ड्रेस कोड भारतीय होने वाला है। 14 जुलाई को मंगल उत्सव या शादी का रिसेप्शन होगा और ड्रेस कोड भारतीय ठाठ है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन