1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट ने शादी के बाद पहली बार साथ में की गणपति पूजा, बी प्राक ने शेयर की इनसाइड तस्वीर

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट ने शादी के बाद पहली बार साथ में की गणपति पूजा, बी प्राक ने शेयर की इनसाइड तस्वीर

 Published : Sep 07, 2024 08:11 pm IST,  Updated : Sep 07, 2024 08:11 pm IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पति-पत्नी के तौर पर पहली बार गणपति पूजा की। उन्होंने इस उत्सव में प्रस्तुति देने के लिए बी प्राक को एंटीलिया में आमंत्रित किया है। सिंगर ने अंबानी परिवार की इनसाइड तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Anant Ambani Radhika Merchant- India TV Hindi
अनंत-राधिका की पहली गणपति पूजा Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने भी कई अन्य लोगों और बी-टाउन सेलेब्स की तरह अपने मुंबई निवास पर गणपति बप्पा का स्वागत किया। यह कार्यक्रम उनके लिए पति-पत्नी के रूप में पहला गणेश चतुर्थी उत्सव है। इसलिए अंबानी परिवार के लिए भी ये गणपति पूजा बहुत खास है। वहीं कुछ समय पहले ही अनंत-राधिका की पूजा करते हुए वीडियो सामने आई है। इसके तुरंत बाद, मशहूर गायक बी प्राक ने भी उत्सव की एक इनसाइड तस्वीर शेयर की है। ट्रेडिशनल कपड़े में सजे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने एंटीलिया में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी संग गणपति बप्पा का खुले दिल से स्वागत किया।

अनंत-राधिका की पहली गणपति पूजा

न्यूली वेड अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट ने पूजा शादी के बाद पहली बार साथ में गणपति पूजा की है। वीडियो में, उन्हें प्रिंटेड पिंक सलवार-कमीज सेट में देखा जा सकता है। राधिका ने अपने लुक को चूड़ियों, झुमकों और एक हार के साथ पूरा किया है जो कई कीमती हीरे और पत्थरों से जड़े हुए। दोनों साथ में बप्पा की पूजा करते नजर आ रहे हैं, जिन्होंने मैचिंग वेस्टकोट के साथ नारंगी रंग का कुर्ता-पायजामा सेट पहना था। उनके हीरे जड़े गणपति ब्रोच ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

अनंत अंबानी संग दिखें बी प्राक

कुछ मिनट पहले ही लोकप्रिय गायक बी प्राक, जिन्होंने 'एनिमल', 'क्रू', 'फाइटर', 'शेरशाह' जैसी फिल्मों में अपनी आवाज दी है। उन्होंने भी नीता और मुकेश अंबानी के बेटे अनंत के साथ एक तस्वीर शेयर की। कैप्शन में, बी प्राक ने शुभ अवसर पर एंटीलिया में गणेश भजन की प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित करने के लिए आभार व्यक्त किया है। प्राक ने लिखा, 'बहुत-बहुत धन्यवाद सर #अनंतंबानी मुझे फिर से इस उत्सव के लिए आमंत्रित करने के लिए। आपके लिए प्रस्तुति देने का आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा।'

अनंत-राधिका के बारे में

इसी तरह, कई बी-टाउन सेलेब्स ने भी गणेश चतुर्थी त्योहार को बहुत शानदार तरीके से मनाया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का विवाह 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ धूमधान से हुआ था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन