1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना को आदित्या रॉय कपूर ने बताया रिलेशनशिप स्टेटस, लोग कहने लगे- चंकी पांडे की बेटी से नहीं टूटा रिश्ता

करीना को आदित्या रॉय कपूर ने बताया रिलेशनशिप स्टेटस, लोग कहने लगे- चंकी पांडे की बेटी से नहीं टूटा रिश्ता

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 18, 2024 11:57 pm IST,  Updated : Oct 18, 2024 11:57 pm IST

आदित्या रॉय कपूर ने हाल में ही अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा किया। उन्होंने करीना कपूर के शो में अपने रिश्ते पर बात की, जिसे सुनने के बाद लोग कहने लगे हैं कि वो अभी भी अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं।

Aditya Roy Kapur, ananya panday- India TV Hindi
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे। Image Source : INSTAGRAM

साल 2022 में आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे अपनी डेटिंग को लेकर चर्चा में आए थे। डेटिंग अफवाहों से इंटरनेट पर तहलका मच गया था। हर दूसरे-चौथे दिन दोनों की साथ में तस्वीरें सामने आती थीं। कई कोजी वीडियो भी सामने आए। इन तस्वीरों और वीडियो ने ही खिलते हुए रोमांस की ओर इशारा कर दिया था। फिर डिनर डेट और लेट नाइट ड्राइव का भी सिलसिला शुरू हुआ जो आगे बढ़कर पार्टीज में साथ पहुंचने के साथ खत्म हुआ। करण जौहर के 'कॉफी विद करण' सीजन 8 में भी दोनों के रोमांस और अफेयर की चर्चा रही। इसी शो में आनन्या पांडे ने अपने और आदित्य रॉय कपूर के रिश्ते की पुष्टी की थी और साफ कर दिया था कि अफवाहें सच हैं और दोनों सितारे डेट कर रहे हैं।  

चर्चा में रहा रिश्ता

हालांकि, इस साल की शुरुआत में दोनों के अलग होने की खबर सामने आई है। कई वेकेशन साथ बिताने के बाद दोनों साथ नजर आना बंद कर दिए। आदित्य रॉय कपूर की टी-शर्ट में अनन्या पांडे नजर आया करती थी और साथ में दोनों  हर जगह पहुंचते थे, अब ये सब बंद हो चुका है। दोनों किसी भी मौके पर एक-दूसरे का जिक्र भी नहीं करते हैं। इसी बीच अनन्या पांडे के क्रिप्टिक पोस्ट और अनंत अंबानी की शादी में नए रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ सामने आईं उनकी तस्वीरों ने साफ कर दिया था कि उनका ब्रेकअप कोई अफवाह नहीं बल्कि सच है। अनन्या को उनके विदेशी रूमर्ड बॉयफ्रेंड लगातार सोशल मीडिया पर सपोर्ट करते भी दिखे, लेकिन अब लोगों को आदित्य रॉय कपूर के एक जवाब ने चौंका दिया है। रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर उन्होंने बात की है।

क्या बोले आदित्य

आदित्य हाल ही में करीना कपूर खान के पॉडकास्ट शो व्हाट वीमेन वांट में दिखाई दिए, जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। प्रोमो चैट में बेबो ने अभिनेता से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा। उन्होंने पूछा, 'बहुत सी महिलाएं आपके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में जानना चाहती हैं।' इस पर आशिकी अभिनेता ने जवाब दिया, 'क्या चिलिंग एक स्टेटस है? 'मैं एक चिलर हूं।' बेबो ने इस पर तुरंत रिएक्ट किया और कहा, 'आप हमेशा चिल करते रहते हैं आदि।'

नेटिजेंस का रिएक्शन

प्रोमो के ऑनलाइन आने के तुरंत बाद नेटिजेंस ने उनके 'चिलिंग स्टेटस' को अनन्या के साथ जोड़ के देखा है। एक यूजर ने आदि के स्टेटस और अनन्या के बायो में एक खास समानता पाई, जिसमें लिखा है, 'सीरियल चिलर'। यूजर ने लिखा, 'जिस तरह से वह चिलिंग चिलर कह रहा है, अनन्या ने भी अपना बायो इस तरह लिखा है, क्या इसका मतलब यह है कि वे अभी भी रिलेशनशिप में हैं।' खैर, अनन्या और आदित्य का रिश्ता सोशल मीडिया पर तब तक चर्चा का विषय बना रहेगा, जब तक कि अभिनेता आधिकारिक तौर पर अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा नहीं करते।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन