1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आदित्य रॉय कपूर से टूटा नाता, इस हैंडसम हंक को डेट कर रहीं अनन्या पांडे? ऐसे हुआ खुलासा

आदित्य रॉय कपूर से टूटा नाता, इस हैंडसम हंक को डेट कर रहीं अनन्या पांडे? ऐसे हुआ खुलासा

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 30, 2024 09:11 am IST,  Updated : Oct 30, 2024 06:08 pm IST

अनन्या पांडे कुछ दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि अनन्या पांडे का अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। लेकिन अब ब्रेकअप के बाद अनन्या पांडे हॉलीवुड के एक हैंडसम हंक हीरो को डेट कर रही हैं।

Ananya Panday- India TV Hindi
अनन्या पांडे Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने 5 साल में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। बीते दिनों नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अनन्या पांडे की फिल्म सीटीआरएल में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। फिल्म के साथ अनन्या पांडे अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहीं। अनन्या पांडे लंबे समय से एक्टर आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर दोनों ने ही ब्रेकअप की बिना नाम लिए पुष्टि भी कर दी है। अब अनन्या पांडे का नाम हॉलीवुड मॉडल 'वॉकर ब्लेंको' के साथ जुड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि अनन्या पांडे वॉकर ब्लेंको को डेट कर रही हैं। हाल ही में अनन्या पांडे के जन्मदिन पर वॉकर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। जिसमें वॉकर ने अनन्या के लिए अपने प्यार का खुलेआम इजहार भी किया था। वॉकर ब्लेंको ने अनन्या की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'खूबसूरत लड़की को जन्मदिन की बधाई, आप काफी खास हैं, मैं आपसे प्यार करता हूं।' इस पोस्ट के बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें भी तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी खुलकर इस रिलेशनशिप पर मुहर नहीं लगाई है।

 

कौन हैं वॉकर ब्लेंको?

वॉकर ब्लेंको एक हॉलीवुड मॉडल हैं और अमेरिका के रहने वाले हैं। वॉकर ब्लेंको मॉडलिंग के चलते ग्लेमर की दुनिया से जुड़े हैं। वॉकर और अनन्या की दोस्ती भी काफी पुरानी बताई जा रही है। बीते महीनों में वॉकर और अनन्या को साथ में अनंत अंबानी की सगाई में भी साथ देखा गया था। तभी से दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियों में हैं। अब वॉकर के पोस्ट ने इन खहरों को और पक्का कर दिया है। वॉकर अमेरिका के शिकागो शहर के रहने वाले हैं। वॉकर की फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक फ्लोरिडा, मियामी में वॉकर का ज्यादा समय बीता है। वेस्टमिंस्टर क्रिश्चियन स्कूल से पढ़ाई करने के बाद मॉडलिंग की दुनिया में आ गए थे। 

Ananya Panday
Image Source : INSTAGRAMअनन्या पांडे

जामनगर में काम करते हैं वॉकर ब्लेंको

वॉकर ब्लेंको को बीते दिनों अनंत अंबानी की सगाई में जामनगर में भी देखा गया था। यहां अनन्या पांडे को भी उनके साथ देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉकर ब्लेंको यहां वनतारा, जामनगर में काम करते हैं। वॉकर एनिमल लवर हैं। वॉकर के इंस्टाग्राम पर भी एनिमल के साथ उनकी तस्वीरें भरी पड़ी हैं। वॉकर अपना ज्यादातर समय जानवरों के बीच ही गुजारते हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन