1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर संग देर रात घूमती दिखीं अनन्या पांडे, कैमरों की नजर में आते ही हुईं पानी-पानी!

बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर संग देर रात घूमती दिखीं अनन्या पांडे, कैमरों की नजर में आते ही हुईं पानी-पानी!

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 20, 2023 09:39 am IST,  Updated : Nov 20, 2023 09:39 am IST

आदित्य रॉय और अनन्या पांडे सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें छाई हुई हैं। इसी बीच आन्नया पांडे और आदित्य रॉय कपूर की एक मुलाकात का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने को बाद दोनों के फैंस एक बार फिर काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

Ananya panday, Aditya Roy Kapur, Aditya Roy Kapur Ananya Pandey- India TV Hindi
आदित्य रॉय और अनन्या पांडे गाड़ी में घूमते हुए। Image Source : INSTAGRAM

आदित्य रॉय और अनन्या पांडे की लव लाइफ के बारे में फैंस जानने के लिए बेकरार रहते हैं। दोनों की पहले से ही काफी चर्चाएं थीं, लेकिन 'कॉफी विद करण' सीजन 8 में अनन्या पांडे के नजर आने के बाद से ही दोनों और सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल में ही अनन्या ने आदित्य राॉय कपूर संग अपने रिश्ते को स्विकार किया और इस पर मुहर लगा दी कि वो दोनों डेट कर रहे हैं। इसके ठीक बाद आदित्य रॉय को अनन्या पांडे ने उनके जन्मदिन पर विश भी किया था। अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। 

साथ में घूमने निकले आदित्य और अनन्या

सामने आए वीडियो में आदित्य रॉय कपूर को आनन्या पांडे संग देर रात स्पॉट किया गया है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री वीडियो में देखने को मिल रही है। वीडियो में दोनों ही हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। गाड़ी में बैठकर दोनों कहीं जाते दिख रहे हैं। कैमरे कि नजरों में आते ही अनन्या पांडे शर्मा गईं और क्यूट फेस बनाने लगीं। अनन्या पांडे को शर्माता देखकर आदित्या रॉय कपूर भी हंस पड़े। वैसे रिलेशनशिप पर मुहर लगाने के बाद दोनों पहली बार साथ में स्पॉट किए गए हैं। ज्यादातर दोनों किसी भी इवेंट में अलग-अलग गाड़ियों में ही पहुंचते थे, लेकिन इस बार दोनों साथ ही दिखे। 

फैंस को अच्छी लग रही जोड़ी

आदित्य रॉय और अनन्या पांडे को साथ में देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। फैंस का कहना है कि दोनों साथ में काफी क्यूट लगते हैं। कई फैंस को दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी लग रही है। एक नेटिजेन ने दोनों को साथ में क्यूट बताया। 

यहां देखें वायरल वीडियो

आदित्य रॉय कपूर को कर रहीं डेट

बता दें, आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के डेट करने को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में खबरें छाई हुई हैं। दोनों को अक्सर एक साथ डेट नाइट्स पर साथ वक्त बिताते देखा गया है। हाल में भी दोनों का एक रोमांटिक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अनन्या हाथों में हाथ डाले नजर आई थीं। मालदीव जाने से पहले भी दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किय गया, जिससे साफ हो गया कि दोनों साथ में छुट्टियां मनाने गए हैं। 

आखिरी बार इन प्रोजेक्ट्स में आए नजर

एक्ट्रेस अनन्या पांडे के काम की बात करें तो वो हाल में ही 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आई थीं। वहीं आदित्य रॉय कपूर 'द नाइट मैनेजर' के दोनों सीजन में दिखे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों कई और अनडिस्क्लोज्ड प्रोजेक्ट्स में जुटे हुए हैं, जिनके बारे में जल्द ही जानकारी सामने आएगी।

ये भी पढ़ें: भारत की हार पर रो पड़ीं अनुष्का शर्मा, पति विराट कोहली को गले लगाकर फैंस को किया इमोशनल

हरभजन सिंह को महंगा पड़ा अटपटा बयान, अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी के फैंस ने जमकर लताड़ा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन