'सैयारा' ने कमाई के मामले में कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं और फिल्म ब्लॉकबस्टर बन गई है। फिल्म की कहानी लोगों के दिल में उतर गई और इसी के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा रातों-रात स्टार बन गए हैं। डेब्यू फिल्म से ही दोनों की लोकप्रियता बढ़ गई है। कृष कपूर और वाणी के रोल ने दोनों को बॉलीवुड ही नहीं बल्कि देशभर में पहचान दे दी है। फिल्म में दोनों की जोड़ी और उनके बीच की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया है। दोनों के बीच के रोमांस की गहराई को लोगों ने स्क्रीन पर महसूस किया, लेकिन अगर कहा जाए कि दोनों का ये रोमांस सिर्फ बड़े पर्दे तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि ये रियल लाइफ में भी घुल रहा है तो आपको हैरानी जरूर होगी, लेकिन ये हम नहीं कह रहे, बल्कि वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो कह रहे हैं। पहले दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया और अब एक्ट्रेस अनीत पड्डा की चैट वायरल हो गई है। इसे देखने के बाद नेटिजन्स दोनों के रिश्ते पर मुहर लगाने लगे हैं। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।
दरअसल बीते दिनों कई वीडियो सामने आए, जिससे जाहिर हुआ कि अहान और अनीत खूबसूरत बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों एक दूसरे के परिवार के साथ मंदिर गए थे, इसके बाद उन्हें स्क्रिनिंग में भी एक दूसरे की फैमिली के काफी करीब देखा गया। दोनों का एक-दूसरे की मां को गले लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद एक और वीडियो सामने आया, जो एक रोस्टोरेंट के बाहर था। दोनों ही एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए पहुंचे थे। इन चर्चाओं के बीच ही बीते दिन दोनों दोबारा मॉल में साथ देखे गए और इस बार इनके रोमांस पर भी लोगों की नजर पड़ी। अहान अनीत की ओर मुंह कर के उल्टे पांव चलते नजर आए थे। इसके अलावा अहान, अनीत को उनका हाथ थामने के लिए भी कह रहे थे। ये वीडियो काफी वायरल हुआ और इस दौरान दोनों के साथ अहान पांडे की मां डियाने पांडे भी थी, जो अपने बेटे के रोमांस को देखकर खुश हो रही थीं।
इन वीडियोज ने पहले ही दोनों के बीच शुरू हो रही प्रेम कहानी को हवा दे दी। अब इसके बाद ही अनीत पड्डा की एक चैट वायरल होने लगी है, जो किसी और के साथ नहीं बल्कि अहान पांडे की मां डियाने पांडे के साथ है। ये उनकी आखिरी चैट है, जिसकी झलक किसी और ने नहीं बल्कि खुद अहान की मां ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इसे देखने के बाद लोग अपना अलग-अलग रिएक्शन साझा कर रहे हैं। इस चैट में अनीत का आखिरी मैसेज नजर आ रहा है, जिसमें लिखा है, 'आपसे सीख रही हूं।' इसके साथ इमोशनल फेस और दिल वाला इमोजी भी है।
इस चैट के वायरल होते ही लोग कहने लगे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो जरूर चल रहा है और अब दोनों को जल्द ही अपने रिश्ते का ऐलान कर देना चाहिए। एक शख्स ने इस चैट को शेयर करते हुए लिखा, 'ये मम्मा पांडे से क्या सीख रही है? क्या ये सीख रही है कि कैसे उनके बेटे को हैंडल करना है?' एक और शख्स ने लिखा, 'दोनों के रिश्ते को तो मम्मी का भी अप्रूवल मिल चुका है।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'अनीत और अहान प्यार में हैं, रियल लाइफ में सैयारा चल रही है।' एक और नेटिजन ने लिखा, 'कभी साथ घूमते हैं, कभी रोमांस करते हैं और अब चैट, बता क्यों नहीं देते कि प्यार में हैं।
ये भी पढ़ें: अहान पांडे और अनीत का इश्क चढ़ा परवान, मुंह छुपाकर मॉल में दिखे 'सैयारा' स्टार्स, एक्टर की आशिकी जीत लेगी दिल
संपादक की पसंद