1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर ने पूरी की फिल्म की डबिंग, जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी सूबेदार, ये रही पूरी डिटेल

अनिल कपूर ने पूरी की फिल्म की डबिंग, जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी सूबेदार, ये रही पूरी डिटेल

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 15, 2025 06:53 pm IST,  Updated : Oct 16, 2025 03:49 pm IST

अनिल कपूर ने अपनी फिल्म सूबेदार की डबिंग पूरी कर ली है। फिल्म में राधिका मदान भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट सामने आएगी।

Anil Kapoor- India TV Hindi
अनिल कपूर Image Source : INSTAGRAM@ANILSKAPOOR

नई दिल्ली। अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी आगामी फिल्म ‘सूबेदार’ की डबिंग पूरी कर ली है। ‘तुम्हारी सुलु’ और ‘जलसा’ जैसी फिल्मों से शोहरत पाने वाले सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित ‘सूबेदार’ का निर्माण अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट, ‘ओपनिंग इमेज’, ‘अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा किया गया है। त्रिवेणी ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर मंगलवार को एक पोस्ट शेयर की जिसमें डबिंग सेशन के दौरान अनिल कपूर और सौरभ शुक्ला नजर आ रहे हैं।

कपूर ने अपनी ‘इंस्टाग्राम स्टोरी’ पर इस पोस्ट को फिर से साझा करते हुए लिखा, ‘डबिंग रैप’। यह फिल्म सूबेदार अर्जुन सिंह की कहानी है जो अपने निजी जीवन में मुश्किलों से जूझते हुए अपनी बेटी के साथ तनावपूर्ण संबंधों और सामाजिक विषमताओं का सामना करते है। फिल्म में राधिका मदान भी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2024 में शुरू हुई और अभिनेता ने दिसंबर 2024 में फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खबर साझा की। त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर फिल्म के सह-लेखक हैं। इससे पहले कपूर अपनी फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 14 अगस्त को रिलीज़ हुई। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत यह फिल्म 2019 में रिलीज़ हुई ‘वॉर’ का सीक्वल थी। 

राधिका मदान भी आएंगी नजर

बता दें कि इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ राधिका मदान भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। साथ ही विक्रम प्रताप भी अहम किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म का अनाउंसमेंट बीते साल किया गया था। अब तक फिल्म की कहानी शूट हो चुकी है और अब डबिंग के फेज में पहुंच गई है। आईएमडीबी के मुताबिक फिल्म की कहानी एक सेना के अधिकारी की है जो सूबेदार के पद पर तैनात होता है। बॉर्डर पर दुश्मनों से लड़ने के बाद उसकी लड़ाई निजी जिंदगी भी छिड़ जाती है। अपने परिवार को बचाने के लिए राष्ट्र को अंदर से खोखला कर रहे कुछ दुश्मनों से उसे भिड़ना पड़ता है। हालांकि अभी तक कहानी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि ये फिल्म कब तक सिनेमाघरों में दस्तक देती है। 

ये भी पढ़ें- पंकज धीर के पिता बना रहे थे फिल्म, शूटिंग के बीच हो गई एक्ट्रेस की मौत, फिर एक वादे के चलते देखनी पड़ी कंगाली

60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में उलझी शिल्पा शेट्टी की विदेश यात्रा, गड़बड़ा गया पूरा प्लान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन