1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर के घर टूटा दुखों का पहाड़, एक्टर के सिर से उठा मां का साया, अस्पताल में चल रहा था इलाज

अनिल कपूर के घर टूटा दुखों का पहाड़, एक्टर के सिर से उठा मां का साया, अस्पताल में चल रहा था इलाज

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 02, 2025 07:24 pm IST,  Updated : May 02, 2025 07:34 pm IST

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की मां का निधन हो गया है। अनिल कपूर की मां निर्मला कपूर 90 साल की थीं। इस दुख की घड़ी में एक्टर के घर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।

Anil Kapoor- India TV Hindi
अनिल कपूर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां का निधन हो गया है। मां के निधन की खबर से पूरा कपूर परिवार शोक में डूबा है। इस दुखद खबर को सुनते ही परिवार के लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं। अनिल कपूर की मां निर्मला कपूर 90 साल की थीं और बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन शुक्रवार को शाम 5.45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली है। 

सितंबर में मनाया था 90वां जन्मदिन

बता दें कि आने वाले सितंबर के महीने में अनिल कपूर की मां अपना 91वां जन्मदिन मनाने वाली थीं। लेकिन उससे पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान निर्मला कपूर ने अंतिम सांस ली। मां के निधन से पूरा परिवार शोक में डूबा है। वहीं परिवार के करीबी और सदस्य भी इस दुख की घड़ी में एक्टर के घर पर शामिल होना शुरू हो गए हैं। विरल भयानी ने इसका एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दिख रहा है कि अनिल कपूर के घर के बाहर वीर पहाड़िया समेत तमाम सितारे शामिल हो रहे हैं। बोनी कुपूर और उनकी बेटी अंशुला कपूर भी फोन पर बात करते नजर आए। 

पीछे छोड़ गईं भरापूरा परिवार

बता दें कि निर्मला कपूर अपने पीछे एक भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। निर्मला के 3 बेटे अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर हैं। तीनों फिल्मी दुनिया में बड़ा नाम है। निर्मला के बड़े बेटे बोनी कपूर एक दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर हैं। इसके साथ ही संजय कपूर भी अपने समय के हीरो रहे है। हालांकि बीते कुछ दिनों से कम ही फिल्मों में नजर आए हैं। इसके बाद निर्मला के बेटे अनिल कपूर भी बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और सैकड़ा भर से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन