Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ranbir Kapoor की भतीजी क्यूटनेस में देती है स्टार किड्स को भी मात, इतना बदल गईं समारा

Ranbir Kapoor की भतीजी क्यूटनेस में देती है स्टार किड्स को भी मात, इतना बदल गईं समारा

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Jan 05, 2024 08:01 am IST, Updated : Jan 05, 2024 11:47 am IST

रणबीर कपूर की भतीजी समारा अपने नए लुक की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' के बाद अब 'सिंघम अगेन' के लुक को लेकर खूब चर्चा में हैं। वहीं रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर की बेटी समारा बहुत बदल गई है, जिसे देख आप भी उनकी क्यूटनेस के फैंन हो जाएंगे।

Ranbir Kapoor niece Samara Sahni Transformation- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर 2023 में अपनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर खूब सुर्खियों में रहे हैं। फिल्म 'एनिमल' के हर सीन, गाने और डायलॉग्स ने सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है। वहीं अब रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' के लुक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की भतीजी समारा की नई फोटो सामने आई हैं जो तेजी से वायरल हो रही है। लोगों समारा साहनी की क्यूटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं हालांकि फैशन डिजाइनिंग में वो जाना-पहचाना नाम है।

रणबीर कपूर की भतीजी का रीसेंट फोटो

रिद्धिमा और रणबीर एक-दूसरे क साथ बहुत अच्छी बॉन्ड शेयर करते हैं तो उनकी बेटी समारा के फेवरट हीरो उनके मामू रणबीर कपूर हैं। रणबीर कपूर भी भतीजी समारा साहनी से बहुत प्यार करते हैं। सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हो रही है। उस में रणबीर कपूर अपनी भतीजी समारा के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो में रिद्धिमा की बेटी का रीसेंट लुक देखने को मिल रहा है। तस्वीर में समारा की क्यूटनेस देख आप भी उनके फैन हो जाएंगे। 

यहां देखें फोटो-

क्यूटनेस से समारा ने जीता दिल

समारा, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी हैं। फोटो में 10 साल की समारा पिंक कलर के टॉप में दिखाई दे रही हैं। एक्टर की भतीजी क्यूटनेस में किसी बी स्टार किड्स से कम नहीं है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने हाल ही में क्रिसमस के दिन अपनी प्यारी बेटी राहा का चेहरा दिखाया था। उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर राहा की फोटोज और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। खासकर राहा की आंखों ने तो लोगों का दिल जीत लिया है।

रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट

रणबीर कपूर फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले हैं। वहीं 'एनिमल' में फैंस को रणबीर का रफ एंड टफ लुक देखने को मिला। बॉबी देओल ने विलेन के रोल में धमाका कर दिया। इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियोज और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित 'एनिमल' 5 भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है।

ये भी पढ़ें:

कार्तिक आर्यन संग ब्रेकअप के बाद जाह्नवी कपूर इस वजह से नहीं करना चाहती किसी एक्टर को डेट, कहा- 'मैं डील नहीं...'

'गदर 2' एक्टर राकेश बेदी हुए धोखाधड़ी के शिकार, आर्मी ऑफिसर बन शख्स ने ठगे 85 हजार

बेटियों को सीने से लगाए दिखीं Rubina Dilaik, अभिनव शुक्ला ने शेयर किए अनमोल पल

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement