1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुहाना खान और खुशी कपूर को तृप्ति डिमरी ने चटाई धूल, 'एनिमल' के इंटिमेट सीन ने बनाया पॉपुलर

सुहाना खान और खुशी कपूर को तृप्ति डिमरी ने चटाई धूल, 'एनिमल' के इंटिमेट सीन ने बनाया पॉपुलर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 13, 2023 04:37 pm IST,  Updated : Dec 13, 2023 04:37 pm IST

IMBD ने बीते दो हफ्ते में सबसे पॉपुलर रहे सेलिब्रिटी की लिस्ट जारी की है। 'एनिमल' फेम तृप्ति डिमरी सबसे पॉपुलर सेलिब्रिटी बन गई हैं। तृप्ति डिमरी ने सुहाना खान और खुशी कपूर को भी पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट और कौन-कौन बी-टाइन सेलेब शामिल है, ये आपको बताते हैं।

tripti dimri- India TV Hindi
तृप्ति डिमरी। Image Source : INSTAGRAM

एक्शन ड्रामा फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। रिलीज के बाद से लगातार फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म के सभी एक्टर्स की खूब तराफ हो रही है। छोटे से रोल में नजर आए एक्टर्स की तो सबसे ज्यादा चर्चा है। इन कलाकरों में से एक हैं भाभी नंबर 2 यानी तृप्ति डिमरी। 'एनिमल' में रणबीर कपूर की प्रेमिका बनीं तृप्ति डिमरी अपने बोल्ड सीन के चलते चर्चा में आईं। फैंस के बीच उनका क्रेज इस कदर हुआ कि उनके 2 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स से बढ़कर 30 लाख हो गए हैं। इंटीमेट सीन वायरल होने के बाद से ही तृप्ति की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच IMBD ने बीते दो हफ्ते में सबसे पॉपुलर रहे सेलिब्रिटी की लिस्ट जारी की और इस लिस्ट में सबसे टॉप पर तृप्ति डिमरी हैं। 

IMBD की लिस्ट में तृप्ती हैं टॉप पर

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने अच्छे-अच्छों को पीछे छोड़ दिया है। एक्ट्रेस इस हफ्ते सबसे पॉपुल भारतीय सेलिब्रिटी बनकर उबरी हैं। इस लिस्ट में तृप्ति जहां नंबर एक पर हैं, वहीं संदीप रेड्डी वांगा नंबर 2 पर हैं। इन दोनों सुहाना खान और खुशी कपूर को भाी पीछे छोड़ दिया है, जो सातवें और 8वें नबर पर हैं। 'एनिमल' फेम एक्टर सौरभ सचदेव इस लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं। राज कुमार हिरानी और यश जैसे सेलेब्स ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है। 

इस फिल्म में साथ आएंगे नजर 

बता दें, विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी क्रोएशिया में फिल्म की शूटिंग करते हुए स्पॉट किए गए थे। उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं। दोनों आगामी धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'मेरे मेहबूब मेरे सनम' में रोमांस करने के लिए तैयार हैं, जिसकी सिनेमाघरों में रिलीज फरवरी 2024 में होने की उम्मीद है। सामने आई तस्वीरों में तप्ति डिमरी काफी स्टाइलिश लग रही हैं। वहीं विक्की कौशल भी कुछ कम नहीं लग रहे। दोनों को देखकर जाहिर हो रहा है कि उनका स्टाइल गर्मियों में आने वाला नया ट्रेंड सेट कर सकता है। दोनों एक्टर्स एक-दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आ रहे हैं। 

इन फिल्मों में दिखीं एक्ट्रेस 

बता दें, 'एनिमल' से पहले तृप्ति डिमरी बाबिल खान के साथ फिल्म 'काला' में नजर आई थीं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थीं और इसे भी काफी पसंद किया गया था। इसके बाद भी तृप्ति की काफी चर्चा हुई थी। एक्ट्रेस ने इमतियाज अली की फिल्म 'लैला मजनू' से करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो 'बुलबुल' में भी नजर आ चुकी हैं। बात करें 'एनिमल' की तो इस फिल्म में जोया वहाब रियाज की भूमिका में तृप्ति दिखी थीं।

ये भी पढ़ें: अनुपमा पहुंचेगी अमेरिका, रोड पर लाएगा अनुज का धोखा, नए प्रोमो में दिखी नई कहानी

विक्की कौशल की बाहों में दिखीं 'एनिमल' फेम तृप्ति डिमरी, वायरल हुईं कोजी फोटोज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन