1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'एक गरबा ऐसा भी', जब अंकिता लोखंडे के साथ सुशांत सिंह ने मनाई थी नवरात्रि, वायरल हो रहा वीडियो

'एक गरबा ऐसा भी', जब अंकिता लोखंडे के साथ सुशांत सिंह ने मनाई थी नवरात्रि, वायरल हो रहा वीडियो

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Sep 27, 2025 01:35 pm IST,  Updated : Sep 27, 2025 01:38 pm IST

बालाजी फिल्म्स ने अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे गरबा करते नजर आ रहे हैं।

Sushant Singh Rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM@BALAJITELEFILMSLIMITED

इन दिनों नवरात्रि की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है और पांडालों में लोग गरबा करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच बालाजी फिल्म्स ने अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों गरबा खेलते नजर आ रहे हैं। दोनों का ये वीडियो देख फैन्स ने भी कहा कि एक नवरात्रि ऐसी भी रही है।  

नवरात्रि स्पेशल एपिसोड की है क्लिप

इस वीडियो में अंकिता सुशांत के साथ नजर आ रही हैं, जो किसी नवरात्रि स्पेशल एपिसोड जैसा लग रहा है। दोनों पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे और हाथों में डांडिया लिए हुए नजर आ रहे थे। हालांकि अंकिता ने इस क्लिप को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिर से शेयर किया, लेकिन उन्होंने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा। अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने पवित्र रिश्ता में क्रमशः अर्चना और मानव का किरदार निभाया था। इस शो और उनकी केमिस्ट्री को सभी ने खूब पसंद किया था। एकता कपूर के शो में काम करते हुए दोनों ने डेटिंग भी शुरू की, लेकिन 7 साल साथ रहने के बाद अलग हो गए।

15 साल पूरे होने किया था याद

2024 में जब पवित्र रिश्ता के 15 साल पूरे हुए, तो अंकिता ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए एक लंबा नोट लिखा। अभिनेत्री ने याद किया कि कैसे सुशांत सेट पर उनकी मदद करते थे और कहा कि वह हमेशा उनकी आभारी रहेंगी। अंकिता और सुशांत ने पवित्र रिश्ता में साथ काम किया था। अंकिता ने लिखा था, '15 साल पहले, मैंने पवित्र रिश्ता में अर्चना के रूप में अपना सफर शुरू किया था। मुझे क्या पता था कि सालों बाद भी मुझे अपने किरदार के लिए इतना प्यार मिलता रहेगा, जो अब मेरी पहचान बन गया है। मुझे कभी-कभी लगता है कि अर्चना बनना ही मेरी किस्मत में था। वो मुझमें थीं और आज भी हैं। उन्होंने मुझे जिंदगी के बारे में बहुत कुछ सिखाया है।'

सुशांत के बिना अधूरा रहता सफर

अंकिता ने इस पोस्ट में आगे लिखा था, 'अगर सुशांत का साथ न होता तो मेरा सफर अधूरा होता। जब मैंने पवित्र रिश्ता शुरू किया था तब मुझे एक्टिंग भी नहीं आती थी। उन्होंने मुझे सिखाया और मैं हमेशा उनकी शुक्रगुजार रहूंगी। इस शो ने एक नई तरह की कहानी कहने की शुरुआत की।' सुशांत सिंह राजपूत जून 2020 में अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए। उनकी मृत्यु के बाद अंकिता ने दिसंबर 2021 में बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी कर ली।

ये भी पढ़ें- शिलांग में मौज उड़ा रही सैयारा के एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी, वायरल हुई तस्वीरें

BB 19: प्यार की चिंगारी या सच्ची दोस्ती की दास्तां? तान्या मित्तल ने अब इस कंटेस्टेंट के लिए बहाए आंसू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन