1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हीरो होता तो आपत्ति नहीं होती', KISS कॉन्ट्रोवर्सी याद कर बिफरे अन्नू कपूर, प्रियंका को लेकर कह गए ये बात

'हीरो होता तो आपत्ति नहीं होती', KISS कॉन्ट्रोवर्सी याद कर बिफरे अन्नू कपूर, प्रियंका को लेकर कह गए ये बात

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 22, 2024 01:04 pm IST,  Updated : Oct 22, 2024 01:04 pm IST

अन्नू कपूर अपने एक्टिंग करियर के अलावा कई विवादों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। उनसे जुड़े कई विवादों में से एक 'किस कॉन्ट्रोवर्सी' भी है, जिसे लेकर एक बार फिर अन्नू कपूर ने बात की और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
'किस कॉन्ट्रोवर्सी' पर अन्नू कपूर ने फिर प्रियंका पर साधा निशाना Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा ने एक बार दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर के साथ भी काम किया था। उन्होंने विशाल भारद्वाज निर्देशित क्राइम-थ्रिलर '7 खून माफ' में अन्नू कपूर के साथ काम किया था। इस फिल्म में अन्नू कपूर ने प्रियंका चोपड़ा के पतियों में से एक की भूमिका निभाई थी। 2011 में प्रमोशन के दौरान, अन्नू कपूर ने खुलासा किया था कि प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म में उनके साथ इंटीमेट सीन करने से इनकार कर दिया था। साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि ग्लोबल स्टार ने उनके साथ इंटीमेट सीन करने से इसलिए इनकार कर दिया था, क्योंकि वह अच्छे नहीं दिखते थे। अब एक बार फिर अन्नू कपूर ने इस पूरी कॉन्ट्रोवर्सी पर बात की।

अन्नू कपूर ने किस कॉन्ट्रोवर्सी पर फिर की बात

अन्नू कपूर ने हाल ही में एएआई के पॉडकास्ट में स्मिता प्रकाश से बात करते हुए इस पूरे विवाद पर एक बार फिर खुलकर बात की और अपनी बात दोहराई। एएनआई की ओर से अन्नू कपूर के इंटरव्यू का एक क्लिप शेयर किया गया है, जिसमें वह कई मुद्दों पर चर्चा करते दिखे। इसी पॉडकास्ट में उन्होंने अपने और प्रियंका चोपड़ा के बीच हुए विवाद के बारे में भी बात की और अभिनेत्री पर निशाना साधा।

क्या बोले अन्नू कपूर?

इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ विवाद की चर्चा होते ही अन्नू कपूर कहते हैं- 'एक न्यूज आ गई कि प्रियंका चोपड़ा ने अन्नू कपूर को किस करने से इनकार कर दिया। तो... अगर मैं हीरो होता तो प्रियंका चोपड़ा को कोई आपत्ति नहीं होती। हीरो को चूमने में किसी हीरोइन को आपत्ति नहीं होती। वो तो मैं हूं ही ऐसा, ना शक्ल है ना सूरत और ना ही पर्सनालिटी, इसलिए उन्हें आपत्ति थी।' सोशल मीडिया यूजर अन्नू कपूर के इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। अब देखना ये है कि अन्नू कपूर के इस बयान पर प्रियंका कोई जवाब देती हैं या नहीं।

प्रियंका चोपड़ा ने दिया था जवाब

इससे पहले जब अन्नू कपूर ने किस कॉन्ट्रोवर्सी पर कमेंट किया था तो उनके और प्रियंका चोपड़ा के बीच शब्दों की जंग छिड़ गई थी। दिग्गज अभिनेता ने जब कमेंट किया कि उनके लुक्स की वजह से प्रियंका ने उन्हें किस करने से इनकार कर दिया तो जवाब में प्रियंका ने इस पर जवाब देते हुए कहा था- 'मैंने पढ़ा की अन्नू सर ने कहा कि वह गुड लुकिंग नहीं हैं, वह हीरो नहीं हैं। 'अगर मैं हीरो होता तो वह मेरे साथ शायद इंटीमेट सीन कर लेतीं।' अगर वह इस तरह के चीप कमेंट पास करते हुए इंटीमेट सीन करना चाहते हैं तो उन्हें उसी तरह की फिल्में करना चाहिए। उस तरह के सीन कभी हमारी फिल्मों का हिस्सा नहीं होते।'

इरिटेट हो गई थीं प्रियंका

'मैं बहुत इरिटेट हो चुकी हूं। मुझे नहीं लगता कि उनको ऐसा कहना शोभा देता है। मुझे नहीं लगता है उन्हें ऐसा लगा होगा कि इस तरह का कमेंट मुझे दुखी कर सकता है। लेकिन, इससे मुझे सच में बहुत दुख हुआ है। उन्होंने जिस तरह से बात की वो बहुत गलत था।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन